T20 World Cup Final: जीत के बाद गौतम गंभीर से गले मिलने भागे चले आए रोहित शर्मा, रिएक्शन viral

Rohit Sharma and Gauatm gambhir viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत ने कमाल का खेल दिखाया और 96 रन से मैच जीतने में सफलता हासिल की, बुमराह को प्लेयर ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World Cup 2026, IND vs NZ, Rohit Sharma and Gauatm Gambhir viral video

T20 World Cup Final: अहमदाबाद में भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे फैन्स कभी नहीं भूलेंगे. दरअसल, भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया, भारत की जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर भागे चले और और कोच गौतम गंभीर को गले लगाकर उन्हें विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से खासकर वनडे टीम में ऐसी बातें आ रही था कि सीनियर खिलाड़ी और कोच गंभीर के बीच रिश्ते ठीक नहीं है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के विजेता बनने के बाद रोहित शर्मा ने गंभीर के लिए जो जेस्चर किया है वह इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जो भी बातें रिपोर्ट की गई है वह बेबुनियाद है. बता दें कि जब रोहित ने गंभीर को गले से लगाया तो कोच के चेहरे पर मुस्कान थी, कोच गंभीर को इस तरह से हंसते हुए देखना फैन्स के लिए रेयर मोमेंट था. 

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी

2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था वर्ल्ड कप का खिताब

बता दें कि 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था. उस मैच में सूर्या ने बाउंड्री पर एक अनोखा कैच लपका था, जिसके कारण भारतीय टीम विश्व चैंपियन बनी थी. 

अहमदाबाद में धोनी भी थे मौजूद

फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद में धोनी भी मौजूद थे. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में 8 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अहम हो गया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report