उत्तराखंड के तीन हजार मीटर से ऊंचे इलाकों में 10 अप्रैल तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश के लिए चार से आठ अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है. बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसान अपनी धनिया, प्याज, मटर जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी दी गई है.