T20 World Cup 2026: 'आप ऐसी गलतियां नहीं कर सकते', रिकी पोंटिंग ने बताया, क्यों टी20 विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

T20 World Cup 2026, Ricky Ponting: पूर्व कप्तान रिकी ने ICC PREVIEW कार्यक्रम में खुलकर उन वजहों के बारे में बताया, जो ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने की वजह बनी हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: रिकी पोंटिंग

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया के मेगा इवेंट के पहले ही राउंड से बाहर होने के बाद उसके दिग्गज क्रिकेटरों में बहुत ही ज्यादा उबाल है. मैक्ग्रा से लेकर रिकी पोंटिंग ने कंगारुओं के प्रदर्शन के लिए अपने विचार साझा किए हैं. जहां मैक्ग्रा ने यहां तक कह दिया कि ऑस्ट्रेलिया ने अपना जलवा खो दिया है, तो वहीं पोंटिग  ICC REVIEW प्रोग्राम में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए भविष्य के संस्करण के लिए भी विचार साझा किए. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के अभियान पर  पोंटिंग ने कहा, 'यह वाकई बहुत खराब अभियान रहा है, यह कहना ही होगा' उन्होंने शुरुआत में जaश हेज़लवुड और पैट कमिंस के चोटिल होने और शुरुआती चरण में टिम डेविड की अनुपलब्धता को बड़ी समस्या को बताते हुए कहा, 'ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हार वह मैच था जिसने ऑस्ट्रेलिया का पूरा अभियान पटरी से उतार दिया'. श्रीलंका की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'घर में श्रीलंका को हराना मुश्किल था और उनका रन-चेज़ कमाल का था, जिसे रोक पाना आसान नहीं था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ऐसी गलतियां किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं कर सकता.'

रिकी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा,'पिछले कुछ दिनों में मेरे कई भारतीय दोस्तों ने मुझे काफी छेड़ा है, लेकिन खेल में यह सब चलता रहता है,' प्रोगाम में जसप्रीत बुमराह की एंकर पत्नी संजना गणेशन ने कंगारू टीम के आभा या जलवा खत्म होने के सवाल पर कहा,  वह ‘ऑस्ट्रेलियाई ऑरा' नहीं ही दिखता, जो पहले दिखाई देता था. अनुभवी खिलाड़ियों को बड़े मौकों पर प्रदर्शन करना होता है, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ. हमारा टॉप ऑर्डर विफल रहा. कैमरन ग्रीन नंबर 3 पर और टिम डेविड नंबर 4 पर असरदार नहीं रहे. श्रीलंका के खिलाफ आख़िरी 4–5 ओवरों में 20 रन पर 6 विकेट गिरने ने हालात को और खरा करने का किया.'

पोंटिंग ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुप्स में पूर्व खिलाड़ी कभी वर्तमान खिलाड़ियों की नकारात्मक आलोचना नहीं करते, पर वे चाहते हैं कि टीम अच्छा खेले, जो इस बार नहीं हुआ. बहरहाल, उन्होंने इस विचार को खारिज किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप पर ध्यान नहीं देती. 'खिलाड़ियों पर एशेज के तुरंत बाद प्रदर्शन का दबाव रहता है. कुछ खिलाड़ी BBL खेलने गए, कुछ आराम करके विश्व कप की तैयारी में लगे रहे. और विश्व कप जीतना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है.'


यह भी पढ़ें: अभिषेक के सिर पर मंडरा गया 'मिस्टर जीरो' का खतरा, अनचाहे क्लब में शामिल हुए तूफानी बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Iran की Missile से कांपा America? Hormuz में जंग का Countdown शुरू!