T20 World Cup 2026 Points Table: USA के खिलाफ जीत के साथ टॉप पर भारत, जानें पाकिस्तान की स्थिति, पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: USA के खिलाफ जीत के साथ ही भारत ग्रुप ए में प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच रन रेट का फासला काफी अधिक है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026 Updated Points Table
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी के दम पर भारत ने USA को 29 रन से हराकर जीत से शुरुआत की.
  • सिराज ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए और भारत की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान की जिससे अमेरिका का स्कोर सीमित रहा
  • भारत ग्रुप ए में टॉप पर है और उसका अगला मुकाबला नामीबिया से 12 फरवरी को होगा जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की दबाव में खेली गई 84 रन की नाबाद पारी के बाद मोहम्मद सिराज (29 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में अनुशासित गेंदबाजी से शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में अमेरिका को 29 रन से हराकर अपना अभियान शुरू किया. भारतीय टीम अब ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी. इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप ए में प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच रन रेट का फासला काफी अधिक है. 

ऐसा है समीकरण 

हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-9 के लिए क्वीलाफाई करेंगी. भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है. इसके बाद उसे नामीबिया से भिड़ना है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि टीम 15 फरवरी को खेलेगी नहीं. ऐसे में हर जीत काफी अहम है. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहना चाहेगी.  दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जिसे अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे. क्योंकि एक भी हार उसका गणित बिगाड़ सकती है. पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेला तो भारत के खिलाफ मैच के 20 ओवर उसके रन रेट में जरूर जोड़े जाएंगे, जिससे उसका रन रेट और गिरेगा. 

भारत ने जीत से किया अभियान का आगाज

खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए सूर्यकुमार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे. उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. इससे शीर्ष और मध्यक्रम में सामूहिक बल्लेबाजी नाकामी के बावजूद भारत नौ विकेट पर 161 रन बनाने में कामयाब रहा क्योंकि विकेटों के गिरने से एक समय ऐसा लग रहा था कि पारी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. उसके लिए संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रन तथा मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए.

भारत के नई गेंद के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिका की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अस्वस्थ होने के कारण सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे. उन्होंने अमेरिका के दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया. उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर रंजने की पारी भी समाप्त की.

अर्शदीप (18 रन देकर दो विकेट) ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर आउट कर दिया जिससे अमेरिका की टीम चौथे ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई. वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में मिलिंद कुमार (34 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया. अक्षर पटेल (24 रन देकर दो विकेट) ने 16वें ओवर में संजय कृष्णमूर्ति (37 रन) और हरमीत सिंह (शून्य) के दो विकेट झटके जिससे अमेरिका का स्कोर छह विकेट पर 98 रन था.

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सूर्यकुमार के अलावा मेजबान टीम के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. 13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था और टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी लेकिन सूर्यकुमार ने अकेले दम पर पारी को संभाला. दक्षिण अफ्रीका में जन्में शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. सूर्यकुमार को छोड़कर भारत का मशहूर बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह नाकाम रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs USA: किसने रचा इतिहास, किसके नाम पर लगा धब्बा? भारत बनाम यूएसए मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: 'गौती भाई ने...', बीच मैच में गंभीर ने सूर्यकुमार को बताया प्लान, तब जाकर टीम को मिली जीत, सूर्या ने खुद बताया

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में बड़ा उछाल! कीमतों में अब कितनी आग लगी?
Topics mentioned in this article