टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के तहत कोलंबो 15 फरवरी को खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का पूरा क्रिकेट जगत बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन इसी मैच में ही नहीं, वर्ल्ड कप में कोलंबो में खेले जाने वाले आगे के मैचों में भी बारिश का साया मंडरा रहा है. भविष्यवाणी यह है कि India vs Pakistan मैच में तूफान भी आ सकता है. ऐसे में वर्ल्ड कप के इस मेगा मैच को लेकर करोड़ों भारतीय फैंस चिंता में पड़ गए हैं. वैसे अगर भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ही नहीं, बल्कि आगे भी लीग और सुपर-8 (Super-8 round) के मैचों के लिए वर्ल्ड कप प्लेइंग कंडीशन (T20 World Cup 2026 playing conditions) बनाई गई हैं. आप डिटेल से जान लीजिए कि वर्ल्ड कप में लीग और सुपर-8 राउंड में बारिश आने की सूरत में कोई भी मैच किस नियम से खेला जाएगा.
लीग और सुपर-8 राउंड
शुरुआती दौर या सुपर-8 राउंड के मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 5 ओवर बैटिंग करनी अनिवार्य है. ऐसा होने पर ही मैच आगे परिणाम की यात्रा तय करेगा. अगर चार ओवर हुए, तो मैच रद्द माना जाएगा.
सेमीफाइनल और फाइनल
इन मैचों में परिणाम हासिल करने के लिए दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम दस ओवर बैटिंग करनी होगी.
अगर न्यूनतम (कम से कम) ओवर पूरे नहीं हुए, तो:-
नियमों के अनुसार निर्धारित ओवर अगर बारिश या किस और वजह से खेल फिर से शुरू नहीं हो पाता है, तो फिर अंपायर 'नो रिजल्ट'घोषित कर देते हैं. इस सूरत में दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिया जाता है.
अगर मैच के दौरान आई बारिश:
1. इस स्थिति में उपलब्ध समय के आधार पर ओवरों की फिर से गिनती की जाती है. ओवर दर 14.11 प्रति ओवर होती है.लीग और सुपर-8 राउंड के मैचों में फैंस के लिए उम्मीद यह है कि यहां 60 मिनट के अतिरिक्त समय का प्रावधान रखा गया है.
2. बारिश आने की सूरत में दूसरी तस्वीर यह है कि DLS पद्धति (Duckworth–Lewis–Stern Method) का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, संशोधित लक्ष्य हमेशा ही पूर्णाक होता है. लक्ष्य से एक रन कम बनाने पर मैच टाई में तब्दील हो जाएगा.
3. यदि मैच फिर से शुरू नहीं होता है, तो:
अगर दूसरी पाली में बैटिंग करने वाली टीम के कम से कम 5 ओवर पूरा होने के बाद ही बैटिंग बारिश से रुक जाती है, तो DLS par score के आधार पर मैच का परिणाम निकाला जाएगा.
पावर-प्ले में कटौती:
कुल ओवर मैच पावर-प्ले
5-6 1 ओवर
7-9 2 ओवर
10-13 3 ओवर
14-16 4 ओवर
17-19 5 ओवर
गेंदबाजी के प्रतिबंध
अगर 10 या इससे ज्यादा ओवरों का मैच होता है, तो कोई भी गेंदबाज कुल ओवरों का 1/5 हिस्से से ज्यादा बॉलिंग नहीं कर सकता. वहीं, अगर मैच 5-9 ओवरों का होता है, तो कोई भी गेंदबाज अधिकतम दो ही ओवर गेंदबाजी कर सकता है.
मैच प्वाइंट्स की स्थिति
मैच में विजेता टीम को 2, जबकि हारने वाली टीम को 0 प्वाइंट मिलेगा. मैच टाई होने की सूरत में दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. इसके अलावा 5 ओवरों के भीतर मैच खत्म होने पर दोनों टीमों को एक-अंक अंक मिलेगा. मैच में एक भी गेंद का खेल न होने पर यह 'NO RESULT' में तब्दील हो जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, टीम इंडिया को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? जानें














