T20 World Cup 2026: सैमसन हुए 'विराट क्लब' में शामिल, कारनामा करने वाले 19 साल में सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

India vs New Zealand, Final: संजू सैमसन का यह विराट कारनामा इतिहास के सुनहरे शब्दों में दर्ज हो गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sanju Samson: सैमसन का कारनामा सुपर से ऊपर है
X: social media

India vs New Zealand Final: वर्ल्ड कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्रचंड फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इस बार कीवियों का बुरी तरह बैंड बजाया था. सैमसन ने मानो वहीं से शुरुआत की, जहां ईडन गार्डन में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में छोड़ा था. पिछले तीन मैचों में बल्ले से बॉलरों पर शोले बरसा रहे सैमसन ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा. और इसी के साथ ही संजू वर्ल्ड कप के करीब 19 साल के इतिहास में बहुत ही खास उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए. सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छ्क्कों से  पचासा पूरा किया, जो आखिर में 48 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों से 89 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन बड़ा कारनामा वह पचासे के साथ ही पूरा कर चुके थे. 

विराट क्लब में शामिल हुए संजू!

भारतीय ओपनर ने अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए..गेंदों पर 50 रन बनाए, तो वह वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में पचासा जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाबज बन गए. सैमसन के अलावा पहले यह कारनामा भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (2014) और पाकिस्तान के बड़बोले शाहीद आफरीदी (2009) ने ही किया है. निश्चित रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि है और इस कारनामे से सैमसन ने खुद को "विराट क्लब" में शामिल करा लिया. लेकिन बात संजू के कारनामे की सिर्फ यहीं ही खत्म नहीं हो जाती.

यह कारनामा भी सुपर से ऊपर है!

वहीं, इस पारी के साथ ही सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार तीन अर्द्धशतक जड़ने वाले सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए. उनके अलावा यह विशेष उपलब्धि श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला  जयवर्द्धने (2010), विराट कोहली (2016-12), बाबर आजम (2021), केएल राहुल (2021), कुसल मेंडिस (2026), साहिबजादा फरहान (2026) ही हासिल कर सके हैं.
 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ Final: बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी, अभिषेक ने फाइनल में जमाई तूफानी फिफ्टी, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh
Topics mentioned in this article