T20 World Cup 2026: कोलंबो में आगे बारिश का साया, एक भी मैच धुला, तो बिगड़ जाएगा पाकिस्तान का समीकरण, 3 विकल्पों से समझें गणित

Pakistan vs United States of America: पूरा पाकिस्तान दुआ कर रहा होगा कि कोलंबो में बारिश उसका खेल न बिगाड़े क्योंकि यह टीम तो नीदरलैंड्स के खिलाफ ही लड़खड़ा गई थी

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

Pakistan V/s USA: शुक्र है पाकिस्तान (Pakistan) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने पर रजामंदी दे दी क्योंकि 2 प्वाइंट्स जब्त होने पर पर क्या होता, यह सहज ही समझा जा सकता है. लेकिन अभी भी उस पर खतरा मंडरा रहा है. कोलंबो में यूएसए (Pakistan vs USA) मुकाबले में ही नहीं, बल्कि आगे भी उसके मैचों में बारिश की भविष्यवाणी की  गई है. इसका मतलब यह है कि अगर उसका एक भी मैच धुलता है, तो पाकिस्तानियों के बहुत ज्यादा मुसीबत हो जाएगी. पाकिस्तान को अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेलनने हैं. और पहले मैच में एसोसिएट्स देश और कमजोर नीदरलैंड्स द्वारा पहले मैच में किए गए 'हाल' को देखते हुए उसकी यह चिंता और भी ज्यादा है. वास्तव में, एक भी ग्रुप मैच धुलने पर पाकिस्तान बहुत ज्यादा 'उलझ' जाएगा. आप 4 विकल्पों के जरिए पाकिस्तान का पूराा गणित समझिए:


1. पहली तस्वीर: अगर पाकिस्तान-यूएस मैच बारिश से धुलता है और अगले दोनों मैचों जीते, तो:

इस सूरत में दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा. और इस तरह पाकिस्तान के कुल तीन अंक हो जाएंगे. आगे उसे कोलंबो में ही भारत और नामीबिया के खिलाफ खेलना है. भारत और नामीबिया के खिलाफ जीत उसके कुल प्वाइंट्स की संख्या 7 कर देगी और उसके सुपर-8 राउंड क्वालीफाई करने के आसार बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे. इस सूरत में पाकिस्तान के 95 प्रतिशत आसार क्वालीफाई करने के हैं. मतलब अमेरिका के खिलाफ प्वाइंट्स बंटने के बाद की स्थिति से पाकिस्तान के लिए सुपर-8 राउंड में पहुंचने के आसार सबसे ज्यादा होंगे. 

2. दूसरी तस्वीर: एक मैच बारिश से धुला/भारत-नामीबिया में एक के खिलाफ जीत, एक हार, तो:

अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत को हरा देता है, लेकिन नामीबिया से हार जाता है. इस सूरत में उसके कुल 5 प्वाइंट हो जाएंगे. इस सूरत में उसकी क्वलीफाई करने की संभावना बनीं रहेगी, लेकिन सुपर-8 की गारंटी कुछ नहीं है. क्वालीफाई करने के आसार 60-70 प्रतिशत रह जाएंगे. और इतने ही प्रतिशत पाकिस्तान के भारत से हारने, लेकिन नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने की स्थिति में रहेंगे. यह एक-दूसरे की पूरक स्थिति है. ऐसे में दोनों विरोधी टीमों के खिलाफ इस पहलू से पाकिस्तान के आसार समान रहेंगे. 

3. तीसरी तस्वीर: अगर पाकिस्तान के धुले दोनों मैच, और...

अगर पाकिस्तान के कोलंबो के दोनों मैच धुले, तो पाकिस्तान फिर एक मैच में 'अनिवार्य जीत' में फंस जाएगा. इसका मतलब यह है कि कुल 6 प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया तो जा सकता है, लेकिन गारंटी यहां भी नहीं है. प्रतिशत में संभावना 60 पर सिमट जाएगी. लेकिन एक बात यह भी है कि इस ग्रुप की दूसरी किसी टीम खासकर भारत का अगर मुकाबला बारिश से धुलता है, तो इस सूरत में पाकिस्तान को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. मतलब अगर भारत-नीदरलैंड का मैच धुल जाता है, तो पाकिस्तान के क्वालीफाई के आसार 90 प्रतिशत हो जाएंगे.

4.  चौथी तस्वीर: इस सूरत में  पत्ता साफ

यहां  से पाकिस्तान की एक और तस्वीर बनती है. वह यह है कि अगर यहां से उसके दो मैच बारिश से धुल जाते हैं और वह अपना एक मुकाबला हार जाता है, तो इस सूरत में उसके 4 ही प्वाइंट हो पाएंगे. ऐसे में उसका ग्रुप स्टेज से ही पत्ता साफ हो जाएगा. अब देखने की बात होगी कि कोलंबो पाकिस्तान के भाग्य में क्या  लिखता है! या कहें कि कोलंबो का कुल गणित पाकिस्तान के पाले में कैसे काम करता है. 

यह भी पढ़ें:

'भारतीय बल्लेबाज करते हैं ऐसे बल्लों का...', श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने ये क्या कह दिया, बड़ा सवाल

Featured Video Of The Day
India-US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर सरकार पर बरसे Akhilesh Yadav | Breaking News