India V/S Pakistan, T20 World Cup 2026: अब जबकि टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) शुरू होने में हफ्ता भर से भी कम समय रह गया है, तो पाकिस्तान (Pakistan) ने मेगा इवेंट में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान कर विश्व क्रिकेट को सन्न कर दिया है. हर कोई हैरान है कि आखिरकार पाकिस्तान को ये क्या हो गया है? बहरहाल, अपने आप में पड़ोसी का यह फैसला बहुत ही ऐतिहासिक है. लेकिन यह भी पहलू है कि अगर पाकिस्तान वास्तव में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलता है, तो उसे इसकी बहुत ही भारी कीमत चुकानी होगी. इसके तहत PCB को आर्थिक नुकसान के साथ ही और बाकी सजा का का भी सामना करना पड़ सकता है. और अगर आर्थिक पहलू से बात करें, तो संभावित नुकसान की कीमत भारतीय रुपयों में करीब 400 से 450 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है. चलिए इन नुकसानों के बारे में आप बारी-बारी से जान लीजिए कि पाकिस्तान बोर्ड को कहां-कहां से क्या नुकसान सहना पड़ सकता है.
1. प्वाइंट्स जब्त हो जाएंगे
पाकिस्तान के 15 फरवरी को भारत के खिलाफ न खेलने की सूरत में सबसे पहला नुकसान उसे प्वाइंट्स गंवाकर चुकना होगा. स्वत: ही उसके दो अंक जब्त कर लिए जाएंगे. और नेट रन-रेट की गणता करते समय उसके कोटे के पूर्ण 20 ओवरों की गणना की जाएगी. इससे उसके सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने के आसार पर खासा असर पडे़गा.
2. भागीदारी फीस से हाथ धोना होगा
विश्व कप में हर टीम को भागीदारी फीस मिलती है. वहीं, इससे अलग प्रदर्शन आधारित बोनस और प्रतियोगिता के बाद राजस्व साझेदारी के तहत मिलने वाली रमक भी भी शामिल है. इन तीनों पहलुओं से मिलाकर यह राशि करीब 1 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 9 करोड़ रुपये (राशि टूर्नामेंट में प्रगति करने पर बढ़ती है) बैठती है. अगर ICC इस फैसले को अपने ICC member participation agreement के उल्लंघन का दोषी पाती है, तो पैतृक संस्था इस तमाम भुगतान पर रोक लगा सकती है.
3. ब्रॉडकास्टरों का मोटा नुकसान, PCB झेलेगा मुकदमा!
भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के तमाम टिकट पहले ही बिक चुके हैं. दोनों देशों के बीच मुकाबले में प्रति दस सेकेंड विज्ञापन का रेट करीब 25-30 लाख रुपये होता है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि ब्रॉडकास्टर स्टार-स्पोर्ट्स को कितना ज्यादा नुकसान होगा. और चैनल को यह नुकसान करीब 38 मिलियिन डॉलर यानी भारतीय रकम में यह नुकसान करीब 350 करोड़ रुपये के आस-पास बैठता है. मैच से हटने की सूरत में ब्रॉडकास्टर पीसीबी को अदालत में घसीट सकता है.
4. प्रायोजकों से मोटा नुकसान
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर विज्ञापन टूट कर पड़ते हैं, तो संपूर्ण प्रतियोगिता और मैच विशेष के लिहाज से प्रायोजकों से मोटा पैसा ICC को आता है. अगह यह कहें कि फाइनल या सेमीफाइनल के बाद दोनों देशों के मैच को प्रायोजक सबसे ज्यादा मिलते हैं, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. यह रकम 3-5 मिलियन (टूर्नामेंट में प्रगति पर निर्भर) यानी भारतीय रुपयों में करीब 27 से 45 करोड़ रुपये बैठती है. और जब ICC को इस नुकसान की मार झेलनी होगी, तो इससे PCB की उंगलियां जलनी तय हैं.
5. ICC से मिलने वाले राजस्व पर असर
पाकिस्तान को ICC के रेवेन्यू शेयर (2024-27) के तहत 5.75 प्रतिशत रकम मिलेगी. यह रकम करीब 35 मिलियन जाकर बैठती है. हालांकि, वर्ल्ड कप के एक मैच से हटने पर पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत तो कोई बड़ा फैसला नहीं होगा. लेकिन ICC उसकी रकम को रोक सकती दे, देने में विलंब कर सकती है या इसके कुछ हिस्से में कटौती कर सकती है. भविष्य के लिहाज से इससे PCB की विश्वसनीयता पर बड़ा असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें:
T20 World Cup 2026: 'आप संजू को बाहर नहीं कर सकते', गावस्कर ने सुना दिया सैमसन V/S ईशान पर फैसला














