2 months ago

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान खेलेगा या नहीं? या फिर वो भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा? तमाम दावों और रिपोर्ट्स के बीच सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच हुई बैठक पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहीं. इस बैठक के बाद मोहसिन नकवी ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान ने अपने सारे विकल्प खुले रखे हैं और इस मामले में आखिरी फैसला शुक्रवार या फिर अगले सोमवार को हो सकता है. इस बीच एनडीटीवी को उसके सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा. 

क्या है पूरा विवाद

आईपीएल 2026 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. कोलकाता ने यह फैसला बीसीसीआई के निर्देश पर लिखा था. इससे बौखलाए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग की थी. 

बांग्लादेश ने अपने वेन्यू बदलने की मांग की थी और इस बाबत आईसीसी को दो पत्र भी लिखे थे. लेकिन बात नहीं बनी. आईसीसी ने इसके बाद दुबई में बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया कि टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा. बांग्लादेश अपने रूख पर अड़ा रहा. अंत में आईसीसी ने फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया और स्कॉटलैंड की एंट्री हुई. 

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद लगा कि विवाद खत्म हो गया, लेकिन पीसीबी चेयरमैन ने यह कहकर सबकी धड़कने बढ़ा दी कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी की भागीदारी पर आखिरी फैसला पीएम लेंगे. पाकिस्तान ने आईसीसी की मीटिंग में बांग्लादेश का समर्थन किया था. हालांकि, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुका है.

Pakistan Participation Highlights in T20 World Cup 2026

Jan 26, 2026 20:46 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: पाकिस्तानी के ड्रामे पर आया बीसीसीआई का रिएक्शन

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि पाकिस्तान सहानुभूति जताने का नाटक करके बांग्लादेश को गुमराह कर रहा है और उकसा रहा है. राजीव शुक्ला ने कहा,"पाकिस्तान इस मामले में बेवजह उलझ रहा है. बांग्लादेश को उकसाने में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ क्या किया है, यहां तक ​​कि बांग्लादेशी भी. अब पाकिस्तान सहानुभूति जताने का नाटक करके बांग्लादेश को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहा है." 

Jan 26, 2026 20:45 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: कब स्थिति साफ करेगा पीसीबी?

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. पीसीबी अध्यक्ष ने जो दिन बताए हैं उसके अनुसार वो या तो 30 जनवरी या फिर 2 फरवरी को अपने फैसले का ऐलान कर सकते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी पर मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत से सिर्फ 5 दिन पहले स्थिति स्पष्ट करेगा.

Jan 26, 2026 20:42 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: बांग्लादेश के बाहर होने पर क्या बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष

इस बीच, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने की स्थिति में पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था. शुक्ला ने सोमवार को एएनआई से कहा,"हम चाहते थे कि बांग्लादेश खेले और हमने उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था, लेकिन चूंकि उन्होंने यह निर्णय लिया है, इसलिए अंतिम समय में पूरे कार्यक्रम में बदलाव करना बहुत मुश्किल है."

Jan 26, 2026 20:36 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: आईसीसी को लैटर लिखेगा पीसीबी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीसीबी को बांग्लादेश मुद्दे पर आईसीसी को पत्र लिखने का निर्देश दिया है. पाकिस्तान एकमात्र ऐसा बोर्ड है जिसने आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का समर्थन किया था, जिसमें क्रिकेट की वैश्विक शासी निकाय ने बांग्लादेश के वेन्यू शिफ्ट करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था.

Advertisement
Jan 26, 2026 20:33 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: भारत के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान लेकिन...

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तानी सरकार ने पीसीबी को टी20 वर्ल्ड कप में और भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दी है. हालांकि, पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतर सकती है.

Jan 26, 2026 17:55 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: मोहसिन नकवी ने दिया अपडेट

चलिए मोहसिन नकवी ने भी अब मीटिंग को लेकर अपडेट दे दिया है. मीटिंग को लेकर मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,"प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अच्छी मीटिंग हुई. उन्हें आईसीसी के मसले पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर अपने सारे विकल्प खुले रखकर सुलझाएंगे. यह पर फैसला लिया गया कि आखिरी फैसला या तो शुक्रवार को होगा या आगामी सोमवार को." 

Advertisement
Jan 26, 2026 17:52 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: वर्ल्ड कप खेलेगा पाकिस्तान-सूत्र

एनडीटीवी को उनके सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा. लेकिन अभी साफ नहीं है कि क्या भारत के खिलाफ मैच होगा या नहीं. लेकिन एक बात तय है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट नहीं करने जा रही है.

Jan 26, 2026 17:48 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा मैच?

इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में खबरें आई कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है, लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में पाक पीएम और मोहसिन नकवी के बीच मीटिंग पर दुनिया भर की नजरें हैं.

Jan 26, 2026 17:47 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: पाकिस्तान ने खींचा मुद्दा

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: पाकिस्तान ने आईसीसी मीटिंग में बांग्लादेश का समर्थन किया था. इस मीटिंग के बाद, जब बांग्लादेश बाहर हो गया था, तब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी या नहीं, इसका आखिरी फैसला पाकिस्तान पीएम करेंगे. हालांकि, इस बीच पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 

Jan 26, 2026 17:42 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: बांग्लादेश बाहर फिर भी नहीं खत्म हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राडडर्स द्वारा रिलीज करने से हुई थी. बांग्लादेश ने इसके बाद आईसीसी को अलग-अलग पत्र लिखे और भारत से अपने वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की.  आईसीसी और बीसीबी के बीच दो राउंड की हुई बातचीत के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ. जिसके बाद आईसीसी मीटिंग में बांग्लादेश को साफ किया गया कि आईसीसी अपने शेड्यूल में बदलाव नहीं करेगी. बांग्लादेश अपने रूख पर अड़ा रहा. अंत में बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ और स्कॉटलैंड की एंट्री हुई.

Advertisement
Jan 26, 2026 17:38 (IST)

Pakistan T20 World Cup Participation LIVE: खत्म हुई मीटिंग

पाकिस्तान क्या टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा? इसको लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच बैठक लगभग 30 मिनट तक चली. जहां नकवी ने मौजूदा स्थिति का ब्यौरा प्रधानमंत्री के सामने पेश किया. बैठक में लिए गए अंतिम फैसले की जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है. बैठक का मुख्य एजेंडा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के संभावित रूप से न खेलने पर केंद्रित था.

Featured Video Of The Day
Malda Violence का 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार, चुनाव में 'ध्रुवीकरण' का हथियार? | Mofakkerul Islam
Topics mentioned in this article