T20 World Cup: भारत के खिलाफ तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने को राजी पाकिस्तान- PCB सूत्र

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार है. फिलहाल मामला आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने की सहमति दे दी है
  • भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो में निर्धारित समयानुसार खेला जाएगा
  • पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार है. फिलहाल मामला आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहा है. पीसीबी नए फैसले के ऐलान का तरीका ढूंढ रही है. रास्ता मिलते ही पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ मंगलवार (10 फरवरी) को ऐलान कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी पीएम कल पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ मिलकर इस मुद्दे पर फाइनल निर्णय लेंगे. 

बांग्लादेश के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए बहिष्कार कर रही थी पाकिस्तान 

सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय समयानुसार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले पीसीबी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत के साथ मैच खेलने का बहिष्कार कर रही थी. मगर उन्होंने अब अपना फैसला बदलने का निर्णय ले लिया है. आधिकारिक रूप से पुष्टि होने की देरी है.

पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी थी कई मांगें

पीसीबी ने रविवार (आठ फरवरी) को आईसीसी के सामने कई मांगें रखीं थी. हालांकि, एनडीटीवी सूत्रों के अनुसार जय शाह के नेतृत्व वाली वैश्विक क्रिकेट संस्था ने कुछ प्रमुख प्रस्तावों को खारिज कर दिया है. जिन तीन मांगों को ठुकराया गया है. वे कुछ इस प्रकार हैं- 

1- पीसीबी और बीसीबी की तरफ से पहली मांग यह थी कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज पर बातचीत के लिए कहा जाना चाहिए. मगर आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. यहां तक ​​कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल भी उनके अधीन नहीं आता है.

2- पीसीबी और बीसीबी की दूसरी मांग यह थी कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी चाहिए. मगर आईसीसी ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया. बोर्ड ने कहा कि यह भी उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. 

3- तीसरी मांग यह थी कि भारतीय टीम को इस साल सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए. जिसपर आईसीसी ने कहा कि यह फैसला भी उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- BCCI के सालाना अनुबंध की घोषणा, 30 खिलाड़ियों के नाम, रोहित और विराट ग्रेड बी में डिमोट

Featured Video Of The Day
UP Vidhansabha में विपक्ष ने काटा बवाल, क्या बोले CM Yogi, Akhilesh Yadav? | UP News | UP Politics
Topics mentioned in this article