T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किस टीम के साथ होगा मुकाबला? ऐसा बन रहा पूरा समीकरण

Equation for teams in race for semis at T20WC: जानते हैं सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का मुकाबला किस टीम के साथ हो सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India match in T20 World cup Semi Final 2026:

T20 World Cup 2026, India SemiFinal Match: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच को जीतना होगा. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही तो किस टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इसको लेकर बातें शुरू हो गई है. ऐसे में जानते हैं सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का मुकाबला किस टीम के साथ हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-  T20 World cup 2026: तो फिर होगा IND-PAK का महामुकाबला! न्यूजीलैंड की हार के बाद T20 वर्ल्ड कप में बदले समीकरण

सेमीफाइनल में दो टीमें पहुंची, दो टीमों के लिए जंग
अब तक सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम पहुंच गई है. अब दो टीमें कौन सी होगी. इसको लेकर समीकरण दिलचस्प बन गया है. इस समय तीसरे और चौथे टीम के तौर पर इस समय पाकिस्तान, भारत, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम रेस में बनी हुई है. बता दें कि इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में  टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है तो वहीं, ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और टॉप पर है. रत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को सुपर-8 का आखिरी मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी. 

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-1  खेले जीते हारे बेनतीजा अंकनेट रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q)220042.890
वेस्टइंडीज21102      1.791      
भारत    20102      -0.100      
ज़िंबाब्वे (बाहर)20200  -4.475

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-2      खेलेजीते हारे बेनतीजाअंकनेट रनरेट
इंग्लैंड  (Q)33006+1.096
न्यूज़ीलैंड 31113+1.390
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका (बाहर)20200-2.800

सेमीफाइनल में पहुंचने पर किस टीम से खेलेगा भारत
अब यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो अपने ग्रुप में 4 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर ही रहेगा, ऐसा हुआ तो भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से खेलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में पहले नंबर है. और नियम के अनुसार सेमीफाइनल में सुपर-8 ग्रुप-1 की टॉप-2 टीमों की टक्कर दूसरे ग्रुप की टॉप-2 टीमों से होती है. पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की नंबर-1 टीम का सामना दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से होती . यानी भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा तो पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. 

वहीं,  दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम का सामना पहले ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से होता है.यानी दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना  न्यूजीलैंड/पाकिस्तान से होगा. 

Featured Video Of The Day
Girlfriend से लड़ाई के बीच बेटे Akshat ने पिता को कैसे उतारा मौत के घाट?