ग्लेन मैक्ग्रा की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2026 का फाइनल

Glenn McGrath predicts T20 World Cup 2026 Final prediction: मैक्ग्रा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की और कहा कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल दिलचस्प होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Glenn McGrath predicts T20 World Cup 2026 Final Teams

T20 World Cup 2026 Final prediction: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट टीम के बारे में बात की है .पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने उन दो टीमों के बारे में बात की है जो इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल सकती है. मैक्ग्रा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की और कहा कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल दिलचस्प होगा. ग्लेन मैक्ग्रा ने माना है कि इस बार का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच होगा और भारतीय टीम खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है. मैक्ग्रा ने कहा, "फाइनल में कौन सी दो टीमें जाएंगी? अगर मुझसे ये पूछा जाए तो मैं साउथ अफ्रीका और भारत के साथ जाऊंगा."

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World Cup semifinals: हार्दिक, सूर्या, अभिषेक नहीं, भारत के ये 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पलट देंगे बाजी, सुनील गावस्कर ने बताया

बता  दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कोलकाता में होगा. वहीं, 5 मार्च को भारत औऱ इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा. आज 4 मार्च को अफ्रीका और कीवी टीम में से कोई एक टीम फाइनल में पहुंचेगी. 

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ

न्यूजीलैंड टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

भारत की टीम
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel | Jerusalem में फिर ईरान ने किये रॉकेट हमले, सायरन बजते ही बंकर में छिपे लोग
Topics mentioned in this article