SRH vs RCB Head To Head Record: किसका पलड़ा है भारी? मैच से पहले जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था. आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था.

कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल साल्ट पिछले सीजन टीम को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे थे. कोहली-साल्ट की सलामी जोड़ी आगामी सीजन में भी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है. वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है. पडिक्कल इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बल्लेबाजी क्रम अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है.

आरसीबी के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. यश दयाल की सुविधाएं भी टीम को इस सीजन नहीं मिल पाएंगी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन भी आरसीबी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन की तिकड़ी से हैदराबाद को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में टीम की कमान संभालते हुए भी नजर आएंगे. हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा आईपीएल 2025 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. नीतीश कुमार रेड्डी इस सीजन शानदार प्रदर्शन के बूते छाप छोड़ना चाहेंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी. 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे. स्पिनर के तौर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है. युवा स्पिनर जीशान अंसारी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें- 'लोग मुझ पर हंसे थे', RCB के बिकने के बाद विजय माल्या का आया रिएक्शन, विराट कोहली पर जानें क्या कहा

Advertisement
Featured Video Of The Day
धुरंधर में रणवीर सिंह को पगड़ी पहनाने वाला शख्स कौन है? खुद सुनाई अपनी कहानी
Topics mentioned in this article