बांग्लादेश बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक रन आउट का मौका बन जाता वहां पर अगर नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ सही समय में वापसी ना करते तो| इस गेंद को गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|


भानुका राजपक्षे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! श्रीलंका को चौथा झटका लगता हुआ| वाणिदु हसरंगा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद सैफुद्दीन के हाथ लगी पहली विकेट| ओवरपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| उस दिशा की बाउंड्री काफी बड़ी थी गेंद हवा में गई फील्डर नीचे मौजूद मोहम्मद नईम जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 79/4 श्रीलंका, लक्ष्य से 93 रन दूर| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: WICKET! Wanindu Hasaranga c Mohammad Naim b Mohammad Saifuddin 6 (5b, 1x4, 0x6). SL 79/4 (9.4 Ov). Target: 172; RRR: 9.0

9.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: Wanindu Hasaranga hits Mohammad Saifuddin for a 4! SL 79/3 (9.3 Ov). Target: 172; RRR: 8.86

9.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.1 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

8.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी विकेट| श्रीलंका को लगा तीसरा झटका| शाकिब अल हसन के हाथ लगी दूसरी विकेट| अविष्का फर्नांडो अपना बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| एक बार फिर से ऊपर डाली गई गेंद जिसको बल्लेबाज़ बैकफुट से लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल में नहीं हुआ और गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जा लगी| सबसे बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को यहाँ पर लगता हुआ| बल्लेबाज़ खुद से निराश होकर पवेलियन लौटे| 71/3 श्रीलंका| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: WICKET! Avishka Fernando b Shakib Al Hasan 0 (3b, 0x4, 0x6). SL 71/3 (8.4 Ov). Target: 172; RRR: 8.91

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

8.1 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! श्रीलंका को लगा दूसरा झटका| शाकिब अल हसन के हाथ लगी पहली विकेट| पाथुम निसंका 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ स्वीप शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्लेबाज़ उसे टर्न के लिए खेलने गए| बल्ले और गेंद के बीच कोई ताल मेल नहीं हुआ और बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| 71/2 श्रीलंका| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: WICKET! Pathum Nissanka b Shakib Al Hasan 24 (21b, 1x4, 1x6). SL 71/2 (8.1 Ov). Target: 172; RRR: 8.54

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को मिड ऑफ़ की और लेकिन रन नही हुआ|

7.5 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हुआ|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

7.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन आया|

7.2 ओवर (1 रन) 1 रन, बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, एक रन मिला|

7.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.6 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|

6.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार गेंद को बैकफुट से पंच मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: Charith Asalanka hits Mustafizur Rahman for a 4! SL 64/1 (6.4 Ov). Target: 172; RRR: 8.10

6.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

6.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: Charith Asalanka hits Mustafizur Rahman for a 4! SL 58/1 (6.1 Ov). Target: 172; RRR: 8.24

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 54/1 श्रीलंका, जीत के लिए 84 गेंदों पर 118 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर पथुम निसानका और चरित असलंका ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 6 के बाद 54/1 श्रीलंका, एक अच्छा रन चेज़ जारी|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार तेज़ गति की गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन हासिल किया|

5.4 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गेंद को दे मारा और छह रन हासिल किया| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: It's a SIX! Pathum Nissanka hits Mahedi Hasan. SL 52/1 (5.4 Ov). Target: 172; RRR: 8.37

5.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग साइड के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

5.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

5.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ बल्लेबाज़ का स्वागत!! पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर स्वीप किया| फील्डर वहां पर तैनात नहीं थे जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई| श्रीलंका vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 15: Pathum Nissanka hits Mahedi Hasan for a 4! SL 43/1 (5.1 Ov). Target: 172; RRR: 8.70

मैच रिपोर्ट