SRH vs DC: हैदराबाद ने हारा लगातार सातवां टॉस, फिर भी रच दिया इतिहास, कारनामा करने वाली 19 साल में पहली टीम

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: ऐसा बहुत कम होता है, जब कोई रिकॉर्ड बनने में प्रतिद्वंद्वी टीम का हाथ होता हो, पर इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स का तो हो ही गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ndian Premier League 2026: इशान और अक्षर टॉस के दौरान
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को कप्तान इशान किशन की किस्मत टॉस के मामले में फिर से खराब रही. और वह घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के खिलाफ एक और टॉस हारे, तो उसके माथे पर एक अनचाहे रिकॉर्ड की मुहर लग गई. हैरानी की बात है कि यह लगातार सातवां मौका था, जब हैदराबाद टॉस हारी. इसी के साथ ही वह इस मामले में संयुक्त रूप से चौथी टीम बन गई. लेकिन ऐसा होने के बाद भी हैदराबाद ने वह रिकॉर्ड भी बना दिया, जो 19  साल के इतिहास में पहले कभी नहीं बना. 

 पहली टीम बनी हैदराबाद

दिल्ली के टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्ला थमाने के साथ ही सनराइजर्स ने वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई दूसरी टीम मेगा टूर्नामेंट के 19 साल में नहीं ही कर सकी. दरअसल यह सीजन में लगातार सातवां मौका रहा, जब हैदराबाद ने पहले बैटिंग की. इससे पहले आरसीबी ने साल 2016  और मुंबई इंडियंस दो बार (2018, 2021) पहले ऐसी टीम रहीं, जिन्होंने सीजन के शुरुआती पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी की थी.  वैसे जहां हैदराबाद ने अपने सभी मैचों में इस साल पहले बैटिंग की है, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच तक पहले गेंदबाजी की. 

अभिषेक-हेड का तूफानी पावर-प्ले !

बहरहाल, लगातार सातवीं टॉस हार के बाद हैदराबाद को पहले बैटिंग मिली तो मानो उसके ओपनर इसी का इंतजार कर रहे थे. और अभिषेक शर्मा और हेड ने मिलकर दिल्ली के बॉलरों की सुतली खोल दी. इन दोनों ने तुलनात्मक रूप से शुरुआती 2 ओवर शांत रहने के बाद गति पकड़ी. और फिर  पावर-प्ले के 6 ओवर खत्म होने पर हैदराबाद को खासा मजबूत स्कोर दिला दिया.खासकर नितीश राणा के फेंके चौथे ओवर में अभिषेक और हेड ने मिलकर दिल्ली को लूट लिया. इस ओवर में राणा ने 3 छक्कों सहित 21 रन दे डाले, तो पावर-प्ले के छह ओवर हैदराबाद ने टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 67 रन बना दिया.

IPL 2026: सीएसके को झटका, चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए आयुष म्हात्रे, अब ये 3 खिलाड़ी जगह पाने के दावेदार

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: 24 मौतों का हिसाब! 29 अप्रैल को बिलासपुर में उच्च स्तरीय जांच सुनवाई