SA vs CAN LIVE Score, T20 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका, जानें पल-पल का अपडेट

SA vs CAN ICC T20 World Cup 2026 Group D match no 9 LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में कनाडा के खिलाफ टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में कनाडा की टीम दक्षिण अफ्रीका को चौंकाना चाहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
South Africa vs Canada LIVE Score, ICC T20 World Cup 2026:

T20 World Cup 2026 match online LIVE: South Africa vs Canada: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में कनाडा के खिलाफ टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में कनाडा की टीम दक्षिण अफ्रीका को चौंकाना चाहेगी. अभी तक नीदरलैंड्स, नेपाल, स्कॉटलैंड और यूएसए जैसे एसोसिएट टीमें ने अपने खेल से फैंस का दिल जीता है और कनाडा की कोशिश इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ने की होगी. दोनों ही टीमें आज अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कर रही हैं. (Live Scorecard)

टॉस के दौरान अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम ने कहा,"पिच काफी अच्छी लग रही है. उम्मीद है हम अच्छी शुरुआत करेंगे, एक अच्छा स्कोर बनाएंगे और गेंदबाज़ी में भी उस मोमेंटम को बनाए रखेंगे. खेलने के लिए यह शानदार स्टेडियम है. अहमदाबाद में अच्छा प्रदर्शन करने का इंतज़ार है. यह निश्चित रूप से बहुत मददगार होगा. लोग व्हाइट-बॉल विकेट के बारे में जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन वे अभी भी हर महाद्वीप में अलग-अलग होते हैं. वे खराब विकेट नहीं हैं - वे अभी भी बहुत अच्छे हैं - लेकिन वे अलग हो सकते हैं. पिछले छह महीनों में हमें उपमहाद्वीप में काफी क्रिकेट खेलने का मौका मिला है, और अब हम वर्ल्ड कप शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं."

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने कहा,"पहले बॉलिंग करना चाहेंगे. अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं. इस स्टेडियम में खेलकर खुश हैं. ऐसा लगता है कि यह एक अच्छी बैटिंग पिच है. ओस की वजह से हमने बॉलिंग करने का फैसला किया. देखते हैं कैसा रहता है. श्रीलंका में प्री-टूर किया था. हमें कनाडा में ज़्यादा क्रिकेट खेलने को नहीं मिला, लेकिन प्री-टूर अरेंज करने के लिए हमारे बोर्ड का धन्यवाद. श्रीलंका A के खिलाफ बहुत अच्छे प्रैक्टिस मैच खेले. हमारे पास तीन तेज़ गेंदबाज़ हैं. साद बिन ज़फ़र - लेफ्ट आर्म स्पिनर, अंश पटेल - चाइनामैन. हम पहले ही GT20 में बड़े खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं. लेकिन यह वर्ल्ड कप है, एक बड़ा मंच है, और यह उनके लिए दुनिया को अपना टैलेंट दिखाने का एक शानदार मौका है."

कनाडा (प्लेइंग इलेवन): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

South Africa vs Canada LIVE Updates, ICC Men's T20 World Cup 2026



Featured Video Of The Day
Budget Session के 9वें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, Rahul Gandhi नहीं बोलेंगे तो ससंद नहीं चलेगी?
Topics mentioned in this article