AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या पर विवादित बयान देते हुए मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने को कहा. शौकत अली के परिवार में खुद 8 बच्चे हैं और उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं, उनकी मां के 72 पोते-पोतियां हैं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी बढ़ने को देश की मजबूती बढ़ेगी, आलोचकों पर उन्होंने असंतुष्ट होने का आरोप लगाया.