पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्वयं पेश होकर दलीलें दी थीं. हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष ने ममता की व्यक्तिगत उपस्थिति को संवैधानिक रूप से अनुचित बताते हुए याचिका दाखिल की. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर याचिकाकर्ता को राजनीतिकरण न करने की फटकार लगाई है.