SL vs NZ, T20 World Cup 2026: श्रीलंका की वर्ल्ड कप से छुट्टी, न्यूजीलैंड ने 61 रन से धोया

Sri Lanka vs New Zealand LIVE Updates: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 168 के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम मुश्किल में है. उसने 6 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026:
X: social media

Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Super 8: खेले जा रहे टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में बुधवार को न्यूजीलैंड ने सह मेजबान श्रीलंका को उसको कोलंबो के घरेलू आर. प्रेदमदासा स्टेडियम में 61 रन से मात देकर उसकी मेगा टूर्नामेंट से छुट्टी कर दी.  न्यूजीलैंड से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पारी की पहली ही गेंद पर पथुम निसानका (00) का विकेट क्या गंवाया कि मानो हालात आयाराम-गयाराम जैसे हो गए. कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका. नंबर-5 कमिंडु मेंडिंस ने 31 रन बनाकर कुछ देर टिकने की जरूर कोशिश की, लेकिन सबसे हैरानी की बात रही कि चिर-परिचित हालात और  धीमी पिचों पर बेहतर बल्लेबाजी के लिए मशहूर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पार्ट-टाइमर रविंद्र रचिन को 4 विकेट दे दिए. और श्रीलंका की टीम कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 197 रन ही बना सकी. 

( Scorecard)

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए हैं और श्रीलंका को जीत के लिए 168 का लक्ष्य दिया है. सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. उन्होंने 84 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्ची ने सातवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया.

सैंटनर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 26 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों के दम पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि कोल मैककोन्ची ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. बता दें, श्रीलंकाई कप्तान ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं. यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम है. श्रीलंकाई टीम अगर जीती तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड जीती तो पाकिस्तान के चांस कम हो जाएंगे, जबकि श्रीलंकाई टीम बाहर हो जाएगी. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Advertisement

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

Sri Lanka vs New Zealand Live Updates | SL vs NZ T20 World Cup Super 8, straight from Colombo:



Featured Video Of The Day
Iran Israel War पर बहुत बड़ी खबर! बातचीत बंद, Ceasefire की कोशिशें ठप | WSJ Report | War BREAKING
Topics mentioned in this article