मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला बीते शनिवार (13 जून 2026) को भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच धर्मशाला में खेला गया. जहां भारतीय टीम बारिश से प्रभावित मुकाबले में 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने एक शॉट ऐसा लगाया जिसे देख ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी झूम उठे. क्रिकेट प्रेमियों को यह खूबसूरत पल विपक्षी टीम की गेंदबाजी के दौरान 22वें ओवर में देखने को मिला. जियाउर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं उनके सामने बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल तैयार थे. ओवर की पांचवीं गेंद जियाउर ने ऑफ स्टंप के आसपास डाली थी. जहां राहुल ने गेंद की सीध में आते हुए सीधे बल्ले से ड्राइव कर दिया. परिणाम ये रहा कि गेंद सीमा रेखा से कुछ दूर पहले टप्पा खाते हुए बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई. जिसके बाद शॉट की खूबसूरती देख गंभीर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए.
पहले वनडे में नाबाद 39 रन बनाने में कामयाब रहे राहुल
बात करें पहले वनडे मुकाबले में राहुल के प्रदर्शन के बारे में तो पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह महज 19 गेंदों में 205.26 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 39 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान उन्होंने क्रीज पर कुल 25 मिनट बिताए.
भारत को सात विकेट से मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो धर्मशाला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवरों में 194 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए रहमानउल्लाह गुरबाज सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 51 गेंदों में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 102 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन हशमतउल्लाह शहीदी 30 गेंद में 27 और अजमतुल्लाह उमरजई 16 गेंद में 26 रन का योगदान देने में कामयाब रहे.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 195 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 22.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 84 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 और ईशान किशन ने 22 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- शतकवीर रहमनुल्लाह गुरबाज का सुपर कारनामा, 55 साल के वनडे इतिहास कोई नहीं सका, कोहली भी पीछे रह गए भाई