बिहार में आज मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होने जा रही है. इस भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर रात को बड़ा हंगामा हुआ. ये हंगामा ट्रेन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने किया. जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से वहां मौजूद छात्र गुस्सा हो गए. जिसके बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और इस दौरान ही पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं. जिसमें कुल 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. ये उम्मीदवार जिस भर्ती के लिए एग्जाम देने जा रहे हैं. वो बिहार में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों पर निकाली गई है. कुल 4210 पदों को भरा जाना है. 4210 के लिए एक लाख से ज्यादा उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं.
Patna, Bihar: A protest by exam candidates at Patliputra Railway Station turned violent, with reports of train vandalism. Police used tear gas, fired warning shots, and conducted a baton charge to disperse the crowd. The situation remains tense pic.twitter.com/ElBCYed38D
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
38 जिलों में परीक्षा केन्द्र
सुबह 10 बजे से ये परीक्षा शुरू होने जा रही है. केन्द्रीय चयन पर्षद मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, में 'मद्य निषेध सिपाही' (Prohibition Constable), कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में ' कक्षपाल' (Warden) और परिवहन विभाग में 'चलंत दस्ता सिपाही' (Mobile Squad Constable) के 4,210 पदों पर भर्ती के लिए ये लिखित परीक्षा करवा रहा है. जो कि 14 जून और 17 जून को होगी. इस परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं.
केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड (CSBC) को इस भर्ती के लिए लाखों की संख्या में आवदेन मिले थे. जिसमें से 39832 आवेदनों को रद्द कर दिया गया था. सही से फॉर्म न भरने ओर अन्य कारणों के चलचे ये आवदेन रद्द किए गए थे. वहीं जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वो अब ये परीक्षा देने जा रहे हैं.
किस पद पर होगी कितनी भर्ती
| मद्य निषेध सिपाही | 1685 |
| कक्षपाल | 2417 |
| चलंत दस्ता सिपाही | 108 |
| कुल पद | 4,210 |
कितने घंटे की है परीक्षा
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी. 14 जून को होने वाली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 15 बजे से शुरू होकर 17:00 बजे तक चलेगी . पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे पहुंचना होगा.
परीक्षा से जुड़ी टाइमलाइन
14 जून 2026 | लिखित परीक्षा का पहला दिन |
17 जून 2026 | लिखित परीक्षा का दूसरा दिन |
जुलाई 2026 | संभावित आधिकारिक आंसर की (Answer Key) जारी होगी |
सितंबर-अक्टूबर 2026 | लिखित परीक्षा का रिजल्ट |
अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित) | शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी होना |
| अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित) | शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी |
| जनवरी | परीक्षा के नतीजे आने की संभावना |
सेंटर में एंट्री से पहले जान लें ये नियम
- परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएंगे.
- Used OMR Sheet को सील बंद कराने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति होगी.
- ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगा.
- परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 एवं भारतीय न्याय संहिता, 2024 के तहत आवश्यक काननी कार्यवाही की जायेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं