'रात 11 बजे हाई', चारुलता से कैसे मिले संजू सैमसन? बड़ी दिलचस्प है कहानी

Sanju Samson And Charulatha Love Story: संजू सैमसन अपनी पत्नी चारुलता से पहली बार कैसे मिले? इसके पीछे की कहनी बेहद दिलचस्प है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजू सैमसन और चारुलता की प्रेम कहानी

Sanju Samson And Charulatha Love Story: टीम इंडिया के होनहार विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके विस्फोटक खेल की पूरी दुनिया दीवानी है. यही वजह है कि क्रिकेट प्रेमी उनसे जुड़ी हर दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं. सैमसन की पत्नी का नाम चारुलता है. लोग हमेशा जानना चाहते हैं कि वह अपनी पत्नी से पहली बार कैसे मिले. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

मार इवानियोस कॉलेज में हुई थी मुलाकात 

संजू सैमसन और चारुलता की मुलाकत पहली बार मार इवानियोस कॉलेज में हुई थी. यहां संजू ने अंग्रेजी साहित्य में बीए करने के लिए दाखिला लिए था, जबकि चारुलता केमेस्ट्री से बीएससी कर रही थीं. कॉलेज में चारुलता को पहली बार देखते ही संजू क्लीन बोल्ड हो गए थे. मगर शर्मीले स्वभाव की वजह से वह कभी बात नहीं कर पाए.  

Photo Credit: X/@ShamimSports

फेसबुक पर हुई बातचीत 

चारुलता से संजू सैमसन की पहली बातचीत फेसबुक पर हुई थी. यहां उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट सेंड किया. जिसे उनकी पत्नी ने एस्पेक्ट भी कर लिया. इसके बाद उनका पहला मैसेज 22 अगस्त साल 2013 में रात 11 बजे 'हाई' था. यहां से जो बात का सिलसिला शुरू वो अबतक जारी है. 

पांच साल तक एक दूसरे को किया डेट

संजू सैमसन और चारुलता ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब पांच साल तक डेट किया. इस बीच उन्होंने एक दूसरे को अच्छी तरह से समझने का प्रयास किया. उसके बाद 22 दिसंबर साल 2018 में कोवलम के एक रिसॉर्ट में उन्होंने शादी कर लिया. क्यूट कपल्स की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

Advertisement

आपको बता दें कि संजू सैमसन ईसाई धर्म से आते हैं, जबकि चारुलता हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती हैं. सैमसन पेशे से जहां क्रिकेटर हैं. वहीं उनकी पत्नी चारुलता एक बिजनेस विमेंन हैं. 

संजू सैमसन का क्रिकेट करियर 

बात करें संजू सैमसन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 16 वनडे और 42 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की 14 पारियों में 56.67 की औसत से 510, जबकि टी20 की 38 पारियों में 25.32 की औसत से 861 रन निकले हैं. सैमसन के नाम वनडे में तीन शतक और एक अर्धशतक एवं टी20 में तीन शतक और दो अर्धशतक दर्ज है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Karun Nair: क्या पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे करुण नायर? जानें कितनी गंभीर है उनकी चोट

Featured Video Of The Day
Bharat ki Baat Batata Hoon | India के लिए Iran ने खोला Strait of Hormuz, Crude Oil की नहीं होगी कमी!
Topics mentioned in this article