जीत गए, फिर भी नहीं हो रहा भरोसा, रिकेल्टन का बयान कर देगा हैरान

Ryan Rickelton Big Statement: रेयान रिकेल्टन को दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान पर रोमांचक टी20 वर्ल्ड कप मैच में मिली जीत को बयां के लिये शब्द नहीं मिल रहे थे और उन्होंने कहा कि आखिर में जीत हासिल करके खुश हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ryan Rickelton
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दक्षिण अफ्रीका ने दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान को रोमांचक टी20 वर्ल्ड कप मैच में हराया
  • रेयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति दिलाई
  • क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंदों में 59 रन बनाए और शतकीय साझेदारी निभाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ryan Rickelton Big Statement: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान पर रोमांचक टी20 वर्ल्ड कप मैच में मिली जीत को बयां के लिये शब्द नहीं मिल रहे थे और उन्होंने कहा कि आखिर में जीत हासिल करके खुश हैं. दक्षिण अफ्रीका एक यादगार मैच में दो उतार-चढ़ाव वाले सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान को हराने में कामयाब रहा. रिकेल्टन (28 गेंद में 61 रन) और क्विंटन डिकॉक (41 गेंद में 59 रन) ने अर्धशतक बनाने के साथ शानदार शतकीय साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी मैच में छह विकेट पर 187 रन बनाने में कामयाब रहा.

अफगानिस्तान ने इस स्कोर की बराबरी की. फिर पहले सुपर में भी बराबर रही लेकिन दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका जीत गया. रिकेल्टन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'पहला ख्याल आता है कि क्रिकेट खराब खेल है. निश्चित रूप से यह एक रोमांचक मैच था. मेरे पास इसे बताने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं. आखिर में हम जीत गए, इससे बहुत खुश हूं.'

उनतीस साल इस खिलाड़ी ने कहा, 'हम सब चिंतित थे और जीत की उम्मीद में थे. यह एक रोमांचक मैच था. हमने भावनाओं पर काबू पा लिया. पर यह बहुत मुश्किल था.'

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इस आधार पर होगा फैसला
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Budget: Rahul Gandhi के आरोपों पर Nirmala Sitharaman ने दिया करारा जवाब
Topics mentioned in this article