नालंदा के शेरपुर गांव में दिवंगत पूर्व मुखिया के घर से करीब 3 करोड़ की संपत्ति चोरी हुई है. बदमाशों ने सोने के तीन किलो, आठ किलो चांदी, चांदी के बर्तन और नकदी लगभग साठ हजार रुपए चुराए हैं. परिवार 30 जनवरी को दिवंगत मुखिया की पुण्यतिथि मनाने गांव आए थे और 31 जनवरी को वापस बिहारशरीफ लौट गए थे.