दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमिरा प्योर फूड्स के चेयरमैन और डायरेक्टर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों और संबंधित कंपनियों की करीब 123.85 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया. मामला 1201.85 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले से जुड़ा है जिसमें लोन में हेराफेरी और फंड डायवर्ट करने के आरोप हैं.