'मैं यह जीत उन्हें समर्पित करूंगा', सैमसन-अकील नहीं, ऋतुराज ने ऐतिहासिक जीत का सेहरा इस खिलाड़ी के सिर पर रखा

Chennai Super Kings Captain Ruturaj Gaikwad Statement After Win Against Mumbai Indians: पिछले मुकाबले में सीएसके ने दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को उसके घर में 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस जीत को टीम के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को समर्पित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ruturaj Gaikwad

Chennai Super Kings Captain Ruturaj Gaikwad Statement After Win Against Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने थीं. सीएसके ने दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को उसके घर में 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस जीत को टीम के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को समर्पित किया. मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, 'मुकेश के लिए यह काफी मुश्किल था. मैं यह जीत उन्हें समर्पित करूंगा. उस बुरी स्थिति से बाहर आने के लिए, मानसिक रूप से बहुत मेहनत करनी पड़ती है. वह टीम के लिए वापस आए. उन्हें पता था कि हमें उनकी जरूरत है. हमने पहले भी बात की थी. हम मैच जीतना चाहते थे और खुशी है कि सभी ने मदद की और उनके लिए वहां मौजूद रहना चाहते थे.'

मुकेश चौधरी की मां का निधन मंगलवार को हो गया था. इस घटना के बाद वह घर लौटे थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े और शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. मुकेश ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए. मैच के दौरान सीएसके के खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने बाएं हाथ पर काली पट्टी बांध कर उतरे थे.

मैच की बात करें तो एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 207 रन बनाए. टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन का दूसरा शतक लगाया. सैमसन ने 54 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली. एमआई के खिलाफ सीएसके के किसी भी बल्लेबाज की यह सबसे बड़ी पारी थी.

208 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई. एमआई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए. सीएसके के लिए अकिल होसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे. होसेन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. नूर अहमद ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 विकेट मिला. संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Birthday: 16 की उम्र में 1.5 किलोग्राम का बैट लेकर मैदान में उतरे थे सचिन, आज भी होती है चर्चा

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद दूसरे चरण के लिए PM Modi ने भरी हुंकार
Topics mentioned in this article