Top 5 record of Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026 : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अबतक केवल दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. वैभव ने आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 17 गेंद पर 52 रन का पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ 18 गेंद पर 31 रन बनाए थे. अब वैभव तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उतरने वाले हैं. इस मैच में पहली बार बुमराह और सूर्यवंशी एक दूसरे से आपस में टकराए हैं, जिसके कारण इस मैच का रोमांच चरम पर है. वहीं, वैभव ने केवल दो मैच खेलकर ही 5 ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है.
Photo Credit: BCCI/IPL
आईपीएल में सबसे तेज 30 छक्के
वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 30 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, वैभव ने केवल 9 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 30 छक्के लगाने का रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था जिन्होंने 11 पारी खेलकर 30 छक्के लगाए थे.
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (कम उम्र में)
वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी. ऐसा कर वैभव आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं.
सबसे तेज 500 रनों की पार्टनरशिप
सूर्यवंशी और जायसवाल ने मिलकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 70 रनों की साझेदारी की थी. इस दौरान दोनों ने आईपीएल में 500 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है. जायसवाल और वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाजी जोड़ी बने हैं, ऐसा कर दोनों ने सहवाग और गंभीर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. दोनों ने मिलकर केवल 248 गेंदों में 500 रनों की साझेदारी करके दिखाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था. दोनों ने आईपीएल में 500 रन की साझेदारी 309 गेंद पर पूरी की थी.
15 साल की उम्र में टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट के इतिहास 15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने 15 साल की उम्र में अबतक कुल 68 छक्के लगा चुके हैं.
पहले 9 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में पहले 9 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वैभव ने अबतक अपने आईपीएल करियर में 9 पारी के दौरान कुल 29 छक्के लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video
ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली














