2 minutes ago

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में आज (30 मार्च) राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी स्थित एसीए स्टेडियम (बारसापारा स्टेडियम) में खेला जा रहा है. जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. विपक्षी टीम की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तीसरा झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है. युवा म्हात्रे तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच ध्रुव जुरेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 3.1 ओवरों में 3-19 रन है. (Live Scorecard)

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम को चेन्नई के खिलाफ 15 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान के खिलाफ 16 मुकाबलो में बाजी मारी है. वहीं बात करें हार के बारे में तो आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

राजस्थान रॉयल्स: 1. वैभव सूर्यवंशी 2. यशस्वी जायसवाल 3. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 4. रियान पराग (कप्तान) 5. शिमरॉन हेटमायर 6. रविंद्र जाडेजा 7. जोफ्रा आर्चर 8. नांद्रे बर्गर 9. संदीप शर्मा 10. रवि बिश्नोई 11. बृजेश शर्मा

RR इम्पैक्ट: डोनोवन फरेरा, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा, तुषार देशपांडे. 

चेन्नई सुपर किंग्स: 1. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 2. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 3. आयुष म्हात्रे 4. मैट शॉर्ट 5. शिवम दुबे 6. कार्तिक शर्मा 7. जेमी ओवर्टन 8. नूर अहमद 9. मैट हेनरी 10. अंशुल कम्बोज 11. खलील अहमद

CSK इम्पैक्ट: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष.

यह भी पढ़ें- 'बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है', जीत के बाद रोहित शर्मा के बारे में क्या बोले कैप्टन हार्दिक पंड्या?


 

Mar 30, 2026 20:04 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चेन्नई ने 5 ओवरों में बनाए 36 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं. मैथ्‍यू शॉर्ट पांच गेंद में एक, जबकि सरफराज खान छह गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 19:54 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन, कैप्टन गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे सस्ते में हुए आउट, संकट में CSK की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तीसरा झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है. युवा म्हात्रे तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच ध्रुव जुरेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 3.1 ओवरों में 3-19 रन है. 

Mar 30, 2026 19:51 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन के बाद कैप्टन गायकवाड़ ने भी छोड़ा साथ, आर्चर ने किया बोल्ड, CSK को लगा दूसरा झटका

कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ भी आउट हो चुके हैं. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच छह रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 2-19 रन है.

Mar 30, 2026 19:44 (IST)

RR Vs CSK LIVE: नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को किया क्लीन बोल्ड, चेन्नई को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सात गेंद में महज छह रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. टीम का स्कोर दो ओवरों में 1-14 रन है. 

Advertisement
Mar 30, 2026 19:36 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन ने पहले ओवर में ही जड़ा चौका

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज सात रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर एक ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के सात रन है. संजू सैमसन पांच गेंद में पांच और ऋतुराज गायकवाड़ एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Mar 30, 2026 19:32 (IST)

RR Vs CSK LIVE: सैमसन और गायकवाड़ कर रहे हैं पारी का आगाज, अच्छी शुरूआत की है उम्मीद

टॉस हारकर CSK की तरफ से पारी का आगाज करने मैदान में संजू सैमसन के साथ कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ़्रा आर्चर डाल रहे हैं. 

Advertisement
Mar 30, 2026 19:19 (IST)

RR Vs CSK LIVE: टॉस जीतने के बाद रियान पराग का बयान

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है. कप्तानी करना अच्छा लग रहा है. मेरा लक्ष्य चैंपियन बनना है. हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी पूर्वक खिलाड़ियों का चुनाव किया है. बर्गर, आर्चर, फरेरा और हेटमायर हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.'

Mar 30, 2026 19:14 (IST)

RR Vs CSK LIVE: टॉस हारते ही ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द

टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे. आज के मुकाबले के लिए मैट हेनरी, मैट शॉर्ट, नूर अहमद और जेमी ओवर्टन हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.'

Mar 30, 2026 19:09 (IST)

RR Vs CSK LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, CSK को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

गुवाहाटी में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 

Mar 30, 2026 19:06 (IST)

RR Vs CSK LIVE: ग्राउंड्समैन ने मैदान सुखाने में की कड़ी मेहनत

 ग्राउंड्समैन और सुपर सोपर की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है. उन्होंने मैदान को सुखाने में कड़ी मेहनत की है. 

Advertisement
Mar 30, 2026 19:04 (IST)

RR Vs CSK LIVE: 7.00 बजे के बजाय 7.00 बजकर पांच मिनट पर होगा टॉस

मैदान से सभी कवर हटा दिए गए हैं और टॉस पांच मिनट की देरी यानी कि सात बजकर पांच मिनट पर होगा. 

Mar 30, 2026 18:41 (IST)

RR Vs CSK LIVE: चोटों से परेशान है सीएसके

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सीएसके की टीम अपने खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है. टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस बाहर हुए हैं. उनकी जगह पर टीम में स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है. स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट से परेशान हैं और आरआर के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाएंगे. नतीजतन, सीएसके की टीम को अपने बैकअप खिलाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

Advertisement
Mar 30, 2026 18:37 (IST)

RR Vs CSK LIVE: थमने का नाम नहीं ले रहा बारिश

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी भी बारिश जारी है. टॉस के समय में अब 30 मिनट से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में मौसम खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. 

Mar 30, 2026 16:58 (IST)

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर.

Mar 30, 2026 16:57 (IST)

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, केना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर और ब्रिजेश शर्मा.

Mar 30, 2026 16:56 (IST)

RR Vs CSK LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 15, जबकि चेन्नई को 16 मुकाबलो में कामयाबी हाथ लगी है. वहीं आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

Mar 30, 2026 16:54 (IST)

नमस्कार!

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Dimona में मिसाइल गिरी तब क्या हुआ? भारतीय ने बताया डरावना मंजर | War news
Topics mentioned in this article