वैभव सूर्यवंशी ने 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन बनाया और दो दिनों बाद 15 गेंदों पर ही हाफ़ सेंचुरी बनाकर जैसे खुद के लिए और अपने फ़ैंस के लिए शानदार तोहफ़ा दे दिया. वैभव बताते हैं कि अपना 15वां बर्थडे मनाकर (27 मार्च को) वो जल्दी सो गये क्योंकि (वरना) साथी खिलाड़ी उन्हें केक लगा देते. वो अगले दिन तैयारी के लिए इन सबसे बचते हुए जल्दी सो गये. 15 साल का होते ही नियमों के मुताबिक वैभव टीम इंडिया में एंट्री के लिए तैयार हो गए हैं. वैभव को उनकी पावर हिटिंग अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला. 5 छक्के और 4 चौकों के लिए भी उन्हें इनाम दिये गये. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीज़न ऐसी दो-तीन और पारियां खेल गये तो उन्हें टीम इंडिया में जाने से कोई नहीं रोक सकता.
मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं: वैभव सूर्यवंशी
5 बार की चैंपियन चेन्नई के ख़िलाफ़ राजस्थान की जीत के बाद 15 साल के वैभव ने STAR SPORTS से कहा, “मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं. शुरुआत में आज मुझे विकेट थोड़ा स्टिकी लग रहा था. मगर बाद में गेंद बल्ले पर आने लगी और फिर दिक्कत नहीं हुई. यशस्वी जायसवाल भी मुझे बोलते रहे कि बॉल तुम्हारे बैट पर आ रही है. इसलिए तुम खेलते रहो और मारते रहो.” वो ये भी कहते हैं कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ़ उन्हें अच्छी तरह सपोर्ट और बैक रही है. वो कहते हैं, “कोच और पूरी टीम मुझे बैक कर रही है कहती रही है कि मैं अपना नैचुरल गेम खेलूं. उन्होंने कहा कि तू अपने नैचुरल गेम पर रह. हम गुवाहाटी जल्दी आ गये थे. हमें यहां अच्छी प्रैक्टिस मिली.”
वैभव सूर्यवंशी ने 306 के स्ट्राइक रेट से 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रन बनाये. वैभव का स्ट्राइक रेट वैसे भी आईपीएल में 200 से ऊपर का रहा है. पिछले सीज़न 7 मैचों में उन्होंने 207 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 1 अर्द्धशतक के सहारे 252 रन बनाये.
‘ऐसे तो विव रिचर्ड्स भी नहीं खेले'
पूर्व क्रिकेटर मो. कैफ़ वैभव सूर्यवंशी के पिछले सीज़न शुरुआत मैच में वैभव के रवैये की तारीफ़ करते हुए कहते हैं, “अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने विकेट छोड़कर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाया. ऐसे कौन खेलता है?” नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं,”ऐसे तो विव रिचर्ड्स भी नहीं खेले. वैभव की चर्चा वैसे ही हो रही है जैसे कभी सचिन तेंदुलकर की होती थी! दरिया अपना रास्ता बदल देती है मगर इस खिलाड़ी ने कैच छूटने के बावजूद अपना अंदाज़ नहीं बदला. ये भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बनने वाला है.”














