रोहित शर्मा अगर IND vs AFG वनडे सीरीज से हुए बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह पर तीन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोहित शर्मा

अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आ चुकी है. दोनों टीमों को यहां एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज से होने वाला है. उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. आगामी वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. मगर यहां उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया है. अगर वह फिटनेस जांच में पूरी तरह से पास नहीं होते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा. खुदा न खास्ता 'हिटमैन' शर्मा फिटनेस जांच में पास नहीं कर पाते हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि टीम में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जो उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

यशस्वी जायसवाल

लिस्ट में पहला नाम होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का आता है. यशस्वी भी 'हिटमैन' की तरह ही पारी का आगाज करते हैं. यहीं नहीं उनके आने से टीम में दाएं और एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का कॉम्बिनेशन भी बन जाएगा. युवा बल्लेबाज के पास देश के लिए तीनों फॉर्मेट में शिरकत करने का अनुभव भी है. खबर लिखे जाने तक देश के लिए उन्होंने कुल चार वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से चार पारियों में 57.00 की औसत से 171 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है. यशस्वी ने ये रन 86.80 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 

साई सुदर्शन

लिस्ट में दूसरा नाम साई सुदर्शन 9Sai Sudharsan) का आता है. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने एक बार फिर से अपनी दमदार बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी के रूप में बनकर उभरे थे. सुदर्शन के पास भी वनडे फॉर्मेट में शिरकत करने का अनुभव है. देश के लिए खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल तीन वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से तीन पारियों में 63.50 की औसत से 127 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 62 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है. 

संजू सैमसन

अगर रोहित शर्मा आगामी वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन भी उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. मौजूदा समय में सैमसन जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. यहीं नहीं संपन्न हुए आईपीएल सीजन में भी उनका बल्ला जमकर चला है. वह सीएसके की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर बनकर उभरे थे. सैमसन ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 14 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर प्लेइंग XI तक, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले जानें सभी महत्वपूर्ण बातें

Featured Video Of The Day
खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में Patna Police की कार्रवाई
Topics mentioned in this article