सुपर फिनिशर रिंकू सिंह करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रिंकू छक्के लगा रहे थे तो एक बेहद खास फैन रिंकू का हौसला बढ़ाते हुए उनसे एक और छक्का- ‘वन मोर' सिक्स की मांग करती दिखीं. ये सुपर फैन प्रिया सरोज, सुपर फ़िनिशर रिंकू सिंह की मंगेतर और मछलीशहर की सांसद हैं. दोनों की की कुछ ही महीने पहले सगाई हुई है. देर रात मैच में वो रिंकू सिंह का हौसला बनकर उन्हें मैचविनर बनाती रहीं. सुपर फिनिशर और स्टार फ़ील्डर रिंकू सिंह ने रविवार रात की तरह ही तीन साल पहले 9 अप्रैल 2023 को गुजरात के यश दयाल को इसी तरह आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े थे. रिंकू को उस मैचविनिंग पारी ने रातोंरात स्टार बना दिया.
3 साल बाद एक बार फिर जब IPL 2026 में कोलकाता की टीम जूझती दिखाई दे रही थी, रिंकू सिंह 4 विकेट पर 31 के स्कोर से आगे खेलते हुए मैच को आखिर तक ले गए और 51 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 83 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच और जीत के सुपर हीरो रिंकू पूरे मैच में छाये रहे. उन्होंने 5 शानदार कैच भी लपके.
सांसद प्रिया सरोज ने डेडिकेट कर दी पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने अपने सोशल मीडिया ‘X' के हैंडल से एक ख़ूबसूरत से वीडियो ट्वीट की जिसमें रिंकू बैटिंग करते और प्रिया सरोज उनका हौसला बढ़ाती हुए दिखाई दे रही हैं. प्रिया कह रही हैं, 'वन मोर रिंकू..!' इसी पारी के बाद वो ये भी कहती हैं, 'हम बहुत खुश हैं और जो भी उन्होंने खेला ये हमारे फ़ादर इन लॉ के लिए है. हम बहुत मिस कर रहे हैं उनको.'
रिंकू के लिए IPL में इस सीज़न की शुरुआत बेहद मुश्किल साबित हुई है. रिंकू के पिता खानचंद सिंह का इसी साल फ़रवरी में निधन हो गया. वो अपने पिता के बेहद करीब थे. लेकिन रिंकू ने बहुत जल्दी क्रिकेट और टीम के प्रति अपने कमिटमेंट को कम नहीं पड़ने दिया. लखनऊ के ख़िलाफ़ नाबाद 83 से पहले राजस्थान के ख़िलाफ़ भी नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी.
इसबार लगातार 4 छक्के और सहवाग को जवाब
रिंकू ने इस मैच में एक से बढ़कर एक 5 कैच भी लपके. मैच के बाद उन्होंने STAR SPORTS पर कहा, 'मुझे बचपन से ही फ़ील्डिंग पसंद है. मैं फ़ील्डिंग बहुत एंजॉय करता हूं. (सुपर ओवर में) मैं कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा वो (रोवमैन पॉवेल, एडन मार्करम का कैच) कैच कर लेंगे लेकिन उन्होंने वो कैच अचानक मेरी तरफ़ अचानक फेंक दिया.'
मैच के 19वें ओवर में भी रिंकू ने दिग्गज मो. शमी को लगातार छक्का और चौका जड़कर छह चौके और एक छक्का के सहारे इस सीज़न अपना दूसरा अर्द्धशतक पूरा कर लिया. 19वें ओवर में रिंकू ने मो. शमी को लगातार तीन बाउंड्रीज़ जड़ी. फिर 20वें ओवर में रिंकू अपनी आदत के मुताबिक छा गये.
20वें ओवर की दूसरी गेंद से रिंकू ने लेगस्पिनर दिग्वेश राठी को निशाने पर ले लिया. रिंकू ने दिग्वेश राठी के 19.2, 19.3, 19.4 और 19.5 ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े. रिंकू ने 51 गेंदों पर 7 चौके और पांच छक्के लगाकर 163 के स्ट्राइक रेट से अपने करियर का बेस्ट नाबाद 83 रन बनाया और कोलकाता के स्कोर को 155/7 तक पहुंचा दिया.
इसके साथ ही रिंकू ने 3 साल पहले सहवाग की इस बात का जवाब भी दे दिया कि वो फिर दुबारा ऐसा नहीं कर सकते- ‘रिंकू ऐसा फिर कर सकते हैं!'.
सोशल मीडिया पर छा गईं हैं मंगेतर प्रिया सरोज
हाल ही में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की वाराणसी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं जब IPL 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. मंदिर दर्शन के बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले और नाव पर सवार होकर गंगा के घाटों का नजारा लिया.
प्रिया सरोज साल 2024 के लोकसभा चुनाव में संसद तक पहुंचने वालीं सबसे युवा महिलाओं में से एक हैं. वो 2024 में सिर्फ़ 25 साल की उम्र में सांसद बनीं. वो एक राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता तूफ़ानी सरोज समाजवादी पार्टी से तीन बार के सांसद रह चुके हैं. वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश के केराकत से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. ये सीट मछलीशहर लोकसभा के अंतर्गत ही आती है. मछलीशहर, वही सीट है जिससे साल 2024 में प्रिया सरोज सांसद चुनी गईं.
यह भी पढ़ें- Lungi Ngidi: चोट के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं लुंगी एनगिडी? पहला रिएक्शन आया सामने, बताया दिल का हाल














