KKR vs LSG: रिंकू सिंह ने सुपर ओवर में 'सुपरमैन' अंदाज में लपका कैच, जीत के बाद खोला राज

Rinku Singh Super Over Catch, KKR vs LSG IPL 2026: सुपर ओवर में कैच को लेकर मैच के बाद अपनी जादुई फील्डिंग पर बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें फील्डिंग का जुनून रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rinku Singh Super Over Catch, KKR vs LSG IPL 2026:

Rinku Singh Super Over Catch, KKR vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में इकाना स्टेडियम के भीतर रविवार को जो ड्रामा देखने को मिला, उसे क्रिकेट प्रेमी सालों तक याद रखेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच का यह मुकाबला महज रनों और विकेटों की जंग नहीं था, बल्कि यह रिंकू सिंह की चुस्ती और फुर्ती का गवाह बना. मैच में रिंकू ने अपने बल्ले से तो जीत का चौका जड़ा ही, लेकिन उससे पहले बाउंड्री लाइन पर 'कैचों का पंजा' खोलकर उन्होंने पूरी बाजी पलट दी.

155 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम जब भी बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश करती, गेंद रिंकू सिंह के हाथों में जा गिरती. मैच के दौरान रिंकू ने एक के बाद एक 4 शानदार कैच लपककर लखनऊ के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. उनकी फील्डिंग ऐसी थी मानो गेंद खुद उनके हाथों की तलाश कर रही हो, लेकिन असली रोमांच अभी बाकी था.

सुपर ओवर का वो टर्निंग पॉइंट बना रिंकू का कैच

मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में सुनील नरेन ने निकोलस पूरन को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था. दबाव लखनऊ पर था. तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने एक जोरदार प्रहार किया, जो छक्के की ओर बढ़ रहा था. बाउंड्री पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने हवा में उछलकर गेंद को अंदर धकेला और वहां मौजूद रिंकू सिंह ने गजब की एकाग्रता दिखाते हुए उस कैच को पूरा किया. यह मैच का 5वां और सबसे महत्वपूर्ण कैच था. इस कैच की बदौलत लखनऊ की टीम सुपर ओवर में महज 1 रन ही बना सकी.

Advertisement

बचपन से ही फील्डिंग का जुनून

मैच के बाद अपनी जादुई फील्डिंग और उस निर्णायक सुपर ओवर कैच पर बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही फील्डिंग का जुनून रहा है. अपनी फिटनेस का श्रेय देते हुए उन्होंने बताया कि स्वाभाविक रूप से फिट होने की वजह से वे मैदान पर तेजी से दौड़ पाते हैं और ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें फील्डिंग करने में वाकई बहुत मजा आता है. सुपर ओवर के उस टर्निंग पॉइंट वाले कैच को लेकर रिंकू ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि वो उस पल के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. उन्हें लगा था कि गेंद किसी और दिशा में जाएगी, लेकिन जैसे ही वह अचानक उनकी ओर आई, उन्होंने मुस्तैदी दिखाई और उसे लपकने में कामयाब रहे.

Advertisement

रिंकू सिंह ने लखनऊ के खिलाफ जिस फुर्तीले अंदाज में सुपर ओवर में बॉउंड्री लाइन पर छलांग लगाते हुए कैच लपका उसने सूर्यकुमार यादव के द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ t20 वर्ल्ड कप २०२४ के फाइनल में लपके गए कैच की याद दिला दी.

रिंकू सिंह ने बल्ले से दिखाया दम

मैदान पर 'कैचों के शहंशाह' बने रिंकू सिंह जब 2 रनों का पीछा करने सुपर ओवर में उतरे, तो उनके इरादे साफ थे. पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर उन्होंने न केवल केकेआर को जीत दिलाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि क्यों उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का सबसे बड़ा 'मैच विनर' माना जाता है. "पकड़ो कैच, जीतो मैच" का मंत्र रिंकू ने इकाना के मैदान पर पूरी तरह चरितार्थ कर दिया.

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: Donald Trump पर हमला, किस बात का बदला? | NDTV India | USA