रिंकू सिंह का कमाल, सुपर ओवर में टर्निंग प्वाइंट बन गया यह कैच, एक-दो नहीं, थोक के भाव में पकड़े कैच!

Rinku Singh, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि कुल पांच कैच पकड़े. 'सुपर ओवर' में पॉवेल की जुगलबंदी के साथ पकड़ा गया उनका कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rinku Singh

Rinku Singh, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR bs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां केकेआर की टीम 'सुपर ओवर' में बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) खुद रहे. टीम के लिए उन्होंने बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक, दोनों क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन किया. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. मैच के दौरान 28 वर्षीय खिलाड़ी ने केकेआर के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान कुल 83 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्होंने कुल पांच कैच पकड़े. 'सुपर ओवर' के दौरान तो पकड़ा गया उनका कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.

दरअसल, मैच बराबरी पर समाप्त होने के बाद 'सुपर ओवर' का सहारा लिया गया. जहां विपक्षी टीम एलएसजी की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए निकोलस पूरन के साथ मैदान में एडेन मार्कराम आए. वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नारायण ने उठाई. नारायण के पहली ही गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए. जिसके बाद नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में आए ऋषभ पंत ने सिंगल लेते हुए स्ट्राइक मार्कराम को दिया. यहां मार्कराम ने ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के लिए जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. जहां सीमारेखा पर तैनात रोवमन पॉवेल ने गेंद को लपक लिया. मगर जबतक वह संभल पाते तबतक वह बाउंड्री लाइन के बाहर होने के काफी करीब पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्होंने दिमाग लगाया और कुछ दूरी पर खड़े रिंकू की तरफ गेंद को उछाल दिया. जहां उपकप्तान ने कोई गलती नहीं की और पॉवेल-रिंकू की जबरदस्त जुगलबंदी के बदौलत टीम मार्कराम को आउट करने में कामयाब रही. 

परिणाम यह रहा कि इस कैच के साथ ही केकेआर की टीम महज एक रन के योग पर एलएसजी की टीम को समेटने में कामयाब रही. उसके बाद विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले दो रनों के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने पहली ही गेंद पर आसानी से हासिल कर लिया. बल्लेबाजी के लिए रिंकू के साथ पॉवेल आए थे. जहां रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को जीत दिलाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: रिंकू छक्का लगाते रहे और स्टैंड्स में प्रिया सरोज किसकी याद में डूबी? चिल्लाकर कहा 'वन मोर रिंकू..!'

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के बीच गृहमंत्री Amit Shah ने किया बड़ा दावा! | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article