RCB vs RR: प्वाइंट्स टेबल में नंबर-8, लेकिन इस पावरफुल रिकॉर्ड में राजस्थान सब पर भारी

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: राजस्थान का यह सुपर रिकॉर्ड बताता है कि उनकी प्लानिंग क्या है. और किस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Premier League::
नयी दिल्ली:

खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में राजस्थान रॉयल्स की पिछले कुछ मैचों में प्वाइंट्स टेबल में खुद को ऊपर उठाने की कोशिश लगातार नाकाम हो रही है. बेंगलुरु के खिलाफ खेले मैच से पहले तक उसे 8 मैचों में 2 में  जीत और 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थानी प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं. उससे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ही है, लेकिन इस टीम ने बहुत ही पावरफुल रिकॉर्ड अपने नाम किया है. और यह है पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का.  बेंगलुरु के खिलाफ मैच के पावर-प्ले तक राजस्थानी टूर्नामेंट में शुरुआती छह ओवरों में 37 छक्के जड़ चुके हैं. चलिए इस मामले में बाकी टीम में कहां खड़ी हैं और इन टीमों ने अभी तक कितने छक्के लगाई हैं. 


छक्के                     टीम

37                            राजस्थान

29                            कोलकाता

26                              मुंबई

25                              पंजाब

23                              लखनऊ

21                               आरसीबी

17                               गुजरात

15                               दिल्ली

बेंगलुरु ने दिया था इतने रनों का टारगेट

वैसे बेंगलुरु से मुकाबले की बात करें, तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद शानदार शुरुआत दी. उसके ओपनरों फिल सॉल्ट (26) और विराट कोहली (70) ने 6.4 ओवरों में ही 61 रन जोड़ दिए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (50 रन) ने स्कोर को गति प्रदान की. वहीं, टिम डेविड (23) और जितेश शर्मा (नाबाद 20 रन) 20 ओवरों में 5 विकेट पर 205 रन बनाए. राजस्थान के लिए संदीप शर्मा 2 विकेट चटकाए.

Featured Video Of The Day
Bihar Elections 2025: NDA या महागठबंधन, पहले चरण में किसका पलड़ा भारी? | Khabron Ki Khabar