RCB vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास, पंजाब के लिए हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

Arshdeep Singh: लेफ्टी अर्शदीप ने आरसीबी को शुरुआत में दी दो ऐसे बड़े झटके दिए कि बेंगलुरु टीम बुरी तरह हिल गई

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings:
नयी दिल्ली:

Arshdeep Singh becomes bowler no-1: यह यह कहा जा सकता है कि पंजाब किंग्स के लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अब एक चैंपियन बॉलर बन चुके हैं. शुक्रवार को अर्शदीप ने आरसीबी (RCB) पर इतना जोर से प्रचंड प्रहार किया कि बेंगलुरु टीम बुरी तरह से हिल गई. RCB ने सिर्फ 21 रन पर ही कोहली (Virat Kohli) सहित दोनों ओपनरों को गंवा दिया. और दोनों ही ओपनरों को अर्शदीप ने ही चलता किया.

RCB vs PBKS: रजत पाटीदार का वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड, तेंदुलकर को पीछे छोड़ कब्जा ली नंबर-2 पायदान

फिलिप सॉल्ट को जोश इंग्लिस के हाथों लपकवाने के साथ ही अर्शदीप ने बड़ी इबारत लिख दी. और वह पिछले 17 सालों में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. अर्शदीप दो विकेट के साथ ही पंजाब किंग्स के लिए 86 विकेट चटकाकर इस टीम के टॉप बॉलर बन गए हैं. चलिए आप जान लें कि पंजाब किंग्स के शीर्ष पांच गेंदबाज कौन से हैं

बॉलर            मैच                विकेट

अर्शदीप सिंह        72                   86

पीयूष चावला         87                  84

संदीप शर्मा           61                  73

अक्षर पटेल           73                  69

मोहम्मद शमी       42                  58


अभी तक पंजाब के सबसे सफल बॉलर

रिकॉर्ड को एक तरफ रख दें, तो भी अर्शदीप सीजन में पंजाब किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने खेले 7 मैचों में पंजाब के लिए 26 ओवर फेंके हैं, तो इन मैचों में उन्होंने दस विकेट चटकाए हैं. लेफ्टी पेसर का इकॉनी रन-रेट 8.61 का रहा है. उनके बाद आठ-आठ विकेट युजवेंद्र चहल और मार्को जानसेन के हैं. 

Featured Video Of The Day
Tucker Carlson Interview में Joe Kent का धमाका, Israel के दबाव में Donald Trump का Iran War?
Topics mentioned in this article