IND vs PAK: नए स्टार की एंट्री, दिग्गज ने चुनी सुपर-4 राउंड के लिए पाकिस्तान की परफेक्ट प्लेइंग XI

Rashid Latif, India vs Pakistan: राशिद लतीफ ने एशिया कप 2025 में सुपर-4 राउंड के लिए भारत के खिलाफ पाकिस्तान की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाकिस्तान की टीम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जाएगा
  • भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 राउंड का मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा
  • पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने पाकिस्तान की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में हसनैन तलत को शामिल किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Rashid Latif, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 के लीग चरण का समापन हो चुका है.  टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में आज (21 सितंबर) भारत की भिड़त पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला दुबई में खेला जाएगा. अहम मुकाबले के लिए दोनों देशों की टीमें तैयार हैं. सुपर-4 में दोनों टीमों की भिड़ंत हो. उससे एक दिन पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने पाकिस्तान की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने एक बड़ा बदलाव किया है. लीग चरण से लगातार नजरअंदाज किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी हसनैन तलत को टीम में शामिल किया है. 

राशिद लतीफ ने दो तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा 

एक तरफ जहां एशिया कप में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. वहां राशिद लतीफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो तेज गेंदबाजों को शामिल करते हुए हर किसी को चौंका दिया है. ये दोनों तेज गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि अनुभवी क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ हैं. 

अबरार अहमद और सुफियान मुकीम के कंधों पर रखी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी 

पूर्व क्रिकेटर ने स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मुख्य रूप से अबरार अहमद और सुफियान मुकीम के कंधों पर रखी है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मोहम्मद नवाज और सैम अयूब भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. 

Advertisement

राशिद लतीफ की तरफ से चुनी गई पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), हसन नवाज, फखर जमान, सैम अयूब, हसनैन तलत, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और हारिस रऊफ. 

यह भी पढ़ें- लुधियाना के बढ़ई का वो बेटा, जो बन गया एशिया कप 2025 में इस टीम का कप्तान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से कैसे निकला अमेरिकी पायलट? हॉलीवुड फिल्म जैसा 'रेस्क्यू ऑपरेशन' | Trump
Topics mentioned in this article