What happens if the Ranji Trophy final ends in a draw: रणजी ट्रॉफी के नियमों के अनुसार, अगर फाइनल मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे में इस फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम कर्नाटक से आगे हैं और चैंपियन बनने के कगार पर है. दूसरी ओर कर्नाटक की टीम भी फाइनल मैच जीत सकती है. अगर कर्नाटक की टीम जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के स्कोर को पार कर लेती है तो विजेता बन जाएगी. जो असंभव है. क्योंकि जम्मू कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 का स्कोर बनाया था. (Ranji Trophy Final, J&K vs Karnataka LIVE)
अगर जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो नतीजा इस तरह तय होगा:
- अगर कर्नाटक पहली पारी में बढ़त बना लेता है, तो उसे विनर घोषित कर दिया जाएगा.
- अगर कर्नाटक आखिरी दिन जम्मू और कश्मीर की पहली पारी का स्कोर पार करने से पहले ऑल आउट हो जाता है, तो जम्मू और कश्मीर जीत जाएगा.
- अगर बारिश की वजह से कर्नाटक अपनी पारी पूरी नहीं कर पाता है, तो ग्रुप स्टेज में ज़्यादा पॉइंट्स जमा करने की वजह से कर्नाटक को विनर घोषित कर दिया जाएगा.
पहले क्या थे नियम ?
पहले, जिन मैचों में किसी भी वजह से दोनों टीमों की पहली पारी खत्म नहीं होती थी, उनमें एक दिन अतिरिक्त दी जाती थी. 1981-82 में कर्नाटक और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच छठे दिन तक बढ़ाना पड़ा क्योंकि पांच दिन के खेल के बाद भी पहली पारी के आधार पर कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई थी. जबकि दोनों टीमों ने 700 से ज़्यादा रन बनाए थे. इसके बाद मुकाबला छठे दिन में गया, जहां कर्नाटक को हार मिली थी.
ये भी पढ़ें- T20 World cup 2026: तो फिर होगा IND-PAK का महामुकाबला! न्यूजीलैंड की हार के बाद T20 वर्ल्ड कप में बदले समीकरण














