इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डिवेलपमेंट के अनुसार हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियरों में बर्फ की मोटाई 1975 के बाद से 27 मीटर तक घट चुकी है. हिंदू कुश हिमालय में फैले 63,700 से अधिक ग्लेशियर लगभग 55,782 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में मौजूद हैं.