IPL 2026: 'रिप्लेस करना संभव नहीं है', संजू सैमसन को कितना मिस कर रहा राजस्थान रॉयल्स, कप्तान रियान पराग का भावुक बयान

Riyan Parag on Sanju Samson IPL 2026: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम 14 मैचों में से केवल 4 जीत पाई, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Riyan Parag on Sanju Samson IPL 2026:

Riyan Parag on Sanju Samson IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग का मानना है कि संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को पूरी तरह रिप्लेस करना संभव नहीं है, ठीक उसी तरह जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह कोई नहीं ले सकता. आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया. इसके बदले टीम में रवींद्र जडेजा और सैम करन को शामिल किया गया. बताया गया कि सैमसन ने खुद टीम छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

रियान पराग ने कहा कि टीम केवल ऐसे खिलाड़ियों को तलाश सकती है जिनमें सैमसन जैसी स्किल्स हों और जो बैटिंग ऑर्डर में उनकी जगह को भरने की कोशिश कर सकें. उन्होंने साफ किया कि किसी भी टीम के लिए ऐसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ी की कमी पूरी करना आसान नहीं होता.

करीबी मुकाबलों पर रहेगा फोकस

आगामी सीजन को लेकर पराग ने कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य करीबी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. पिछले सीजन में राजस्थान कई मुकाबले बेहद कम अंतर से हार गया था, जिनमें कुछ मैच आखिरी गेंद तक गए. उनका मानना है कि अगर इस बार ऐसे मैच टीम के पक्ष में जाते हैं, तो परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि मैच के दौरान सही समय पर सही फैसले लेना बेहद अहम होगा चाहे वह बैटिंग ऑर्डर तय करना हो, टॉस का फैसला हो या मैदान पर रणनीति बनाना.

Advertisement

पिछले सीजन का प्रदर्शन निराशाजनक

आईपीएल 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम 14 मैचों में से केवल 4 जीत पाई, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में नए सीजन में टीम बेहतर नतीजों की उम्मीद कर रही है.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान