पंजाब किंग्स को IPL का खिताब दिलाने के लिए रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर बनाया मास्टर प्लान, ऐसे पलटेंगे बाजी

Ricky Ponting Master Plan for Punjab Kings: पंजाब किंग्स 31 मार्च को मुल्लांपुर में सत्र के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया और उसी ने हमें एक अच्छी टीम बनाया.''

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ricky Ponting strategy For Punjab Kings:

Ricky Ponting Master Plan for IPL 2026: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से चुस्त रहने के साथ ही पिछले साल के उनके शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास लेने की सलाह दी है. पंजाब किंग्स पिछले साल एक दशक बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इससे टीम का आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाब पूरा नहीं हो सका.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने जिस दबदबे वाली खेल शैली का प्रदर्शन किया था उसे जारी रखते हुए पंजाब किंग्स इस साल आईपीएल में सबसे मजबूत टीमों में से एक बन सकती है.  फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में पोंटिंग के हवाले से कहा गया है, ‘‘यह प्रशिक्षण है, यह तैयारी है. यह 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है.''

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

पंजाब किंग्स 31 मार्च को मुल्लांपुर में सत्र के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया और उसी ने हमें एक अच्छी टीम बनाया.''

Advertisement

इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कोच ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि टीम की योजना पर टिके रहते हुए, अगर असफलता भी मिलती है, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सब गलतियां करते हैं। यह ठीक है। इस दौरान मुझसे भी गलतियां होंगी. आप सब भी गलतियां करेंगे, कैच छोड़ेंगे, खराब शॉट खेलेंगे, खराब ओवर फेंकेंगे.''

इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘लेकिन जब तक आप अपने खेल की रणनीति पर कायम हैं, अगर आप कोई गलती करते हैं, तो मेरी नजर में वह गलती नहीं है.खेल में ऐसा होता रहता है, यह खेल का हिस्सा है.''

Advertisement

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

Featured Video Of The Day
VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली