26 days ago

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप A के हाई-इंटेंसिटी मैच के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन नौसिखिये नीदरलैंड ने पाकिस्तान की जान हलक में ला दी. 148 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी जब 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे और आखिरी के 10 गेंदों में 21 रन चाहिए थें. हालांकि नीदरलैंड ने फहीम अशरफ का कैच ड्राप कर जीत पाकिस्तान ती झोली में दाल दी.(SCORECARD)

पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर किया मजबूर

नीदरलैंड के खिलाफ 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का खस्ताहाल हो गया जब नौसिखिये नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने भी माना की शुरू में 3 विकेट गिरने के बाद वो दबाव में आ गए थे. पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब के बीच 27 रन की पार्टनरशिप हुई और सैम अयूब 24 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं साहबजादा फरहान अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर सके और 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

असली खेल इसके बाद शुरू हुआ जब कप्तान सलमान आगा 12 रन, बाबर आजम 15 रन, उस्मान खान 0 रन, शादाब खान 8 रन और मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की हालत पतली कर दी. एक समय ऐसा था जब लगा की नीदरलैंड बड़ा उटलफेर कर देगा, लेकिन किस्मत फहीम अशरफ पर मेहरबान रही और उन्हें एक जीवनदान मिल गया जिसके बाद 3 छक्के और 1 चौका लगाकर फहीम ने पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाकर टूर्नामेंट का सफल आगाज कराया. 

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई. इस टीम को माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की. मैक्स ओ'डॉउड 7 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली. नीदरलैंड की टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी. यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

एकरमैन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया था. लीडे 25 गेंदों में 4 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एडवर्ड्स ने जैक लायन कैशेट के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जुटाते हुए टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यहां से टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही.

इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आर्यन दत्त ने 8 गेंदों में 13 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान की तरफ से सलमान मिर्जा ने 3.5 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले. एक विकेट शाहीन अफरीदी के हाथ लगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

Feb 07, 2026 14:29 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान जीता, लेकिन नौसिखिये नीदरलैंड ने छुड़ा दिया पसीना

फहीम ने एक ओवर में जड़े तीन छक्के और एक चौके और मैच के पाकिस्तान के पक्ष में कर दिया और कैच ड्राप करने के साथ ही नीदरलैंड ने मौका गंवा दिया. आखिर में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया.

Feb 07, 2026 14:24 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: फहीम ने एक ओवर में जड़े तीन छक्के और एक चौके

फहीम ने एक ओवर में जड़े तीन छक्के और एक चौके और मैच के पाकिस्तान के पक्ष में कर दिया.

Feb 07, 2026 14:21 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: फहीम का छूटा कैच फिर जड़ा छक्का

फहीम का कैच छूच गया, लेकिन उसके अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया

Feb 07, 2026 14:20 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: फहीम ने लगाया छक्का

फहीम ने लगाया छक्का, पाकिस्तान को 10 गेंदों में चाहिए 21 रन

Feb 07, 2026 14:16 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: शाहीन अफरीदी क्रीज पर

पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा है. इस समय क्रीज पर शाहीन और फहीम अशरफ मौजूद हैं, 

पाकिस्तान 114/7 (16.2 ओवर)

Feb 07, 2026 14:10 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा

पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. पाकिस्तान के 7 विकेट अबतक गिर गए हैं. यहां से नीदरलैंड की टीम चमत्कार कर सकती है. 

पाकिस्तान  114-7

Advertisement
Feb 07, 2026 14:09 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान का गिरा छठा विकेट

मोहम्मद नवाज़ 6 रन बनाकर आउट हुए हैं. अबतक 5 विकेट गिर गए हैं. पाकिस्तान की हालत खराब है .

Feb 07, 2026 13:49 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: बाबर आजम आउट, नीदरलैंड कर सकता है बड़ा उलटफेर

बाबर आजम 15 रन बनाकर पेवलियन लौट गए और ये पाकिस्तान के लिए पांचवा झटका है. जिस तरह से 3 रन जोड़ने के साथ पाकिस्तान के 2 बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौटे अब पाकिस्तान के अंदर भी डर समा गया होगा की कहीं नीदरलैंड बाजी पलट ना दे.

Advertisement
Feb 07, 2026 13:41 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: अर्धशतक से चूके साहिबजादा फरहान, पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

अर्धशतक से चूके साहिबजादा फरहान और 47 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए पाकिस्तान अब बहुत करीब पहुंच चुका हैं, फिलहाल बाबर आजम नंबर 3 से नीचे आकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और बहुत धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.

Feb 07, 2026 13:16 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में बनाए 61 रन

साहिबजादा फरहान की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. 

Advertisement
Feb 07, 2026 13:14 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: कप्तान सलमान आगा फ्लॉप, पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

नीदरलैंड के खिलाफ t20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये और मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

Feb 07, 2026 13:05 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: सलमान आगा और साहिबजादा फरहान की धुंआधार बल्लेबाजी

पाकिस्तान के तरफ से धुंआधार बल्लेबाजी जारी है. कप्तान सलमान आगा आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं और उनका साथ साहिबजादा फरहान दे रहे हैं. 4 ओवर के खेल के बाद पाकिस्तान क स्कोर 38/1

Advertisement
Feb 07, 2026 12:59 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

सैम अयूब की तूफानी बल्लेबाजी का हुआ अंत, पाकिस्तान को लगा पहला झटका

Feb 07, 2026 12:49 (IST)

PAK vs NED LIVE Score: पाकिस्तान ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

पाकिस्तान ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा, सैम अयूब-फरहान क्रीज़ पर, पहले ओवर में 9 रन आए. 

Feb 07, 2026 12:36 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 148 रनों का लक्ष्य

नीदरलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 148 रनों का लक्ष्य

Feb 07, 2026 12:29 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: नीदरलैंड को लगा आठवां झटका

नीदरलैंड को लगा आठवां झटका लगा है और शाहीन अफरीदी को पहली सफलता मिली है.

Feb 07, 2026 12:19 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड के 7 विकेट गिरे

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी की है और अबतक नीदरलैंड के 7 विकेट गिर गए हैं. सैम अयूब को 2 विकेट गिर गए हैं. 

नीदरलैंड- 129-7(16.4 ओवर)

Feb 07, 2026 12:15 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड का गिरा पांचवां विकेट

स्कॉट एडवर्ड्स 37 रन बनाकर आउट हुए हैं. नीदरलैंड का पांचवां विकेट गिरा है. 

नीदरलैंड 127/5 (15.5 ओवर)

Feb 07, 2026 12:11 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड का धमाका

नीदरलैंड  की टीम अबतक 122 रन बना चुकी है. जमकर बल्लेबाजी कर रही है. सबसे चौंकाने वाली बात  है कि नीदरलैंड ने 15 ओवर के खेल में ही श 123 रन बना लिए हैं. 

नीदरलैंड 123/4 (15 ओवर)

Feb 07, 2026 11:57 (IST)

पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भारी नीदरलैंड के बल्लेबाज

नीदरलैंड के बल्लेबाज विकेट गिरने के बाद भी अपने तूफानी अंदाज में बदलाव करते हुए नहीं दिख रहे हैं, 12 ओवर के खेल के बाद कुल 94 रन बना लिए हैं और पाकिस्तानी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं.

Feb 07, 2026 11:37 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड ने 6 ओवर में बनाए 50 रन

नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने विकेट गिरने के बीच अपना लय बरकरार रखा है और 6 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Feb 07, 2026 11:33 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: बाबर आजम बने सुपरमैन, बॉउंड्री पर अनोखी फील्डिंग

बाबर आजम ने सुपरमैन अंदाज में बॉउंड्री पर अनोखी फील्डिंग की और शाहीन ने कैच लपका और नीदरलैंड को दूसरा झटका लग चुका है. बाबर आजम ने लॉन्ग-ऑफ से अपनी दाई ओर दौड़ते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा जैसे ही उनका बैलेंस बाउंड्री रोप के पार जाने लगा तो बाबर ने गेंद को हवा में उछाल दिया, शाहीन, जो मिड-ऑन से पीछे दौड़े थे उन्होंने कैच पकड़ लिया.

Feb 07, 2026 11:18 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: नीदरलैंड को लगा पहला झटका, मैक्स ओ'डॉउड लौटे पवेलियन

नीदरलैंड को मैक्स ओ'डॉउड के रूप में पहला झटका लग चुका है और वो पवेलियन लौट गए हैं.

Feb 07, 2026 11:13 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: माइकल लेविट ने की शाहीन अफरीदी की कुटाई, बन गया रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर 4 रन


2007 - क्रिस गेल (WI) बनाम शॉन पोलॉक (SA), 4 रन

2009 - रवि बोपारा (ENG) बनाम डिर्क नैन्स (NED), 4 रन

2012 - दिलशान मुनावीरा (SL) बनाम काइल जार्विस (ZIM), 4 रन

2024 - आरोन जॉनसन (CAN) बनाम अली खान (USA), 4 रन

2026 - माइकल लेविट (NED) बनाम शाहीन अफरीदी (PAK), 4 रन

Feb 07, 2026 11:10 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: नीदरलैंड का शानदार आगाज

मैक्स ओ'डॉउड ने दूसरे ओवर में एक चौका लगाया हैं और 2 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 14 रन है बिना किसी नुकसान के.

Feb 07, 2026 11:06 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: शाहीन अफरीदी की कुटाई, पहले ओवर में लगे 2 चौके

नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी को 2 चौके जड़ अपने मजबूत सोच का परिचय दे दिया है, पहले ओवर के खेल के बाद नीदरलैंड का स्कोर 9/0.

Feb 07, 2026 11:01 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड, माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड क्रीज पर

पाकिस्तान के खिलाफ अपने ओपनिंग मुकाबले में बल्लेबाजी करने नीदरलैंड उतर चुकी है, माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड क्रीज पर हैं.

Feb 07, 2026 10:39 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: टॉस जीतने पर सलमान आगा ने कहा - हम अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं

सलमान आगा: हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. अगर पिच में थोड़ी भी नमी है, तो हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं. हम तीन सीमर खिला रहे हैं. वे बहुत अच्छी टीम हैं. हम अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं.

स्कॉट एडवर्ड्स: हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे, लेकिन पहले बैटिंग करके खुश हैं. आपके पास चार मैच हैं और आपको तीन जीतने हैं. हम पिछले डेढ़ महीने से भारत और श्रीलंका में हैं. हमारे पास बहुत सारे ऑलराउंडर हैं, बॉलिंग और बैटिंग के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं.

Feb 07, 2026 10:35 (IST)

PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टॉस जीता

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. 

Feb 07, 2026 10:22 (IST)

PAK vs NED Live Cricket Score: मैच जीतने का कोई दबाव है? कप्तान सलमान आगा ने दिया ये जवाब

मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से पूछा गया कि क्या टीम पर शुरुआती मैच जीतने का कोई दबाव है, तो इसको खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल कोई दबाव नहीं है क्योंकि जब भी आप किसी ICC टूर्नामेंट में आते हैं, तो आपको लगभग सभी मैच जीतने होते हैं."

Feb 07, 2026 10:18 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Weather Updates and Score: क्या आज बादल बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल?

कोलंबो में मौसम आज Accuweather.com के अनुसार दोपहर में कुछ देर बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना 68 प्रतिशत तक है और मैच के बीच में बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना दोपहर 1 बजे के आसपास सबसे ज्यादा होगी.

कोलंबो में आज बारिश की संभावना

समय       बारिश की संभावना

11:00 AM        5%

12:00 PM        8%

01:00 PM       60%

02:00 PM         68%

03:00 PM       60%

04:00 PM      30%

Feb 07, 2026 10:04 (IST)

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला

T20 WC 2026 टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होने जा रहा है.  पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप ने ईरानी जहाज मारा, 80 मौत | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon