इंग्लैंड में मिली हार से खतरे में भारत का ओलंपिक टिकट, पाकिस्तान बनेगा रोड़ा? जानें दोनों टीम का गणित

LA28 cricket qualification rules explained: ओलंपिक में आखिरी बार क्रिकेट 1900 में पेरिस में खेला गया था, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने दो दिन के मैच में फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. 2028 के टूर्नामेंट में T20 फ़ॉर्मेट का इस्तेमाल होगा और हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे. कुल मिलाकर, पुरुष और महिला टूर्नामेंट में 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
India set to qualify for 2028 Olympics, Pakistan in danger

टी-20 में हाल में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस औसत रहा है. भारतीय टीम को लगातार 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दो मैच आयरलैंड के खिलाफ और साथ ही अब इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लगातार हार से भारतीय टीम पर ओलंपिक 2028 में क्वालीफाई करने में बाधा आ सकती है. हालांकि अभी भारतीय टीम सीधे क्वालीफाई के लिए सबसे आगे हैं लेकिन यदि आने वाले मैचों में भी भारतीय टीम का परफॉर्मेंस खराब रहता है तो फिर संकट के बादल मंडरा सकते हैं. 

भारत के लिए क्या है क्वालिफिकेशन का रास्ता

लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने के लिए, भारतीय टीम को 2026 के आखिर में ICC T20 रैंकिंग में एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम बनना होगा. इस समय भारतीय टीम एशिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है और नंबर वन पर है, लेकिन जिस तरह से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार रही है उसने कहीं न कहीं भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया है. 

क्या है ओलंपिक में क्वालिफिकेशन का नियम

आईसीसी और ओलंपिक कमेटी के नियमों के अनुसार डायरेक्ट एंट्री के लिए ग्लोबल रैंकिंग काम नहीं आएगी इसके लिए कॉन्टिनेंटल रैंकिंग देखी जाती है. बता दें कि ओलिंपिक के लिए एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया से केवल एक टीम को ही सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलता है.  मेजबान होने के नाते अमेरिका की टीम ओलंपिंक में सीधे क्वालीफाई करेगी. यानी एशिया से भी केवल एक टीम ही क्वालीफाई करने वाली है. इसके लिए भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान की टीम है.

भारत सबसे आगे

इंग्लैंड के हाथों भारत की हालिया हार से पाकिस्तान के मुकाबले उसके 2028 ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर कोई सीधा खतरा नहीं है. लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के क्वालिफिकेशन नियमों के तहत, 31 दिसंबर 2026 की समय-सीमा तक एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम को ऑटोमैटिक एंट्री मिलती है. चूंकि इस समय भारत नंबर 1 पर है, इसलिए वह एशिया के लिए तय एकमात्र कॉन्टिनेंटल स्पॉट हासिल करने की राह में सबसे आगे है. 

Advertisement
मेज़बान USA के साथ-साथ एशिया, ओशिनिया, यूरोप और अफ़्रीका की नंबर-1 रैंक वाली पुरुष टीमें अपने-आप क्वालिफ़ाई करेंगी. पुरुष वर्ग में अन्य सीधे क्वालीफायर स्थानों का फैसला 31 दिसंबर 2026 की ICC रैंकिंग के आधार पर कंफर्म कर दिया जाएगा. 

पाकिस्तान की क्या है स्थिति

हाल की रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान 7वें नंबर पर है, जो भारत की नंबर 1 रैंकिंग से काफी पीछे है, दरअसल,  हर महाद्वीप से केवल एक ही टीम की जगह पक्की है, इसलिए गणित के हिसाब से पाकिस्तान के सीधे ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन से चूकने का खतरा सबसे ज्यादा है.  रीजनल क्वालिफायर से बचने और सीधे क्वालीफाई करने के लिए, पाकिस्तान को सभी फॉर्मेट में मैच जीतने की अपनी निरंतरता में बहुत सुधार करना होगा, जिससे वे भारत से आगे निकल सकें और साल के आखिर तक एशिया में टॉप रैंक वाली टीम बनने में सफल रहे. 

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में क्या है भारत की स्थिति

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारत इस समय नंबर वन पर है. टीम इंडिया के पास 270  रेटिंग अंक हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान इस समय टी-20 रैंकिंग में 240 रेटिंग अंक के साथ छठे नंबर पर है. यानी भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर साफ दिख रहा है. 

Advertisement

भारत को पाकिस्तान से खतरा है?

2026 के अंत तक भारतीय टीम को 19 टी-20 मैच और खेलने हैं तो वहीं, पाकिस्तान को 4 टी-20 मैच खेलने हैं. ऐसे में देखा जाएगा तो पाकिस्तान से भारत को कोई खतरा नहीं है. 

पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण ?

अभी पाकिस्तान, भारत के बाद दूसरी सबसे अच्छी रैंकिंग वाली एशियाई टीम है. ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए आईसीसी के मौजूदा नियमों के अनुसार, केवल एक टीम को सीधे जगह मिलती है. अगर पाकिस्तान 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना चाहता है, तो उसे क्वालिफिकेशन की समय-सीमा खत्म होने से पहले ICC मेन्स T20I टीम रैंकिंग में भारत से आगे निकलना होगा. वरना, उन्हें ग्लोबल क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में खेलना होगा.

ओलंपिक के लिए क्या है ग्लोबल क्वालिफ़ायर  ?

जो टीमें सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, उनमें से अगली आठ सबसे अच्छी रैंकिंग वाली योग्य टीमें 2027 में ICC ओलंपिक क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को आखिरी स्पॉट मिलेगा और वह ओलपिंक खेलेगी. 

ओलंपिक में 6 टीमें खेलेंगी

ओलंपिक में क्रिकेट T20 फॉर्मेट खेला जाएगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, दिसंबर 31 तक 5 टीमों का फैसला हो जाएगा, वहीं, बाकी बची एक टीम का फैसला  ICC ओलंपिक क्वालिफायर राउंड के बाद होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का मुकाबला कब और किस टीम के साथ होगा, जानिए पूरा शेड्यूल भारतीय समयानुसार

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: रेफरी के फैसलों पर भड़का मिस्र, फीफा से की शिकायत, टूर्नामेंट से निकालने की मांग

Advertisement

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में आधी रात को भूकंप के झटके, लोगों में दहशत... रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Topics mentioned in this article
India
Pakistan
England Vs India 2026
Cricket