The Hundred 2026: 'द हंड्रेड' की चार टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कर दिया बैन? बड़ा फैसला आया सामने

‘द हंड्रेड’ आठ फ्रेंचाइजीयों का टूर्नामेंट है. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स जैसी टीमें आंशिक रूप से उन संस्थाओं के स्वामित्व में हैं जो आईपीएल फ्रेंचाइजी को भी नियंत्रित करती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shaheen Afridi And Babar Azam

पाकिस्तान के क्रिकेटरों को आगामी सत्र में ‘द हंड्रेड' की उन फ्रेंचाइजी से अनुबंध मिलने में मुश्किल हो सकती है जिनका स्वामित्व आंशिक रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीमों के पास है. रिपोर्टों के अनुसार इन टीमों ने अगले महीने होने वाली खिलाड़ी नीलामी में पाक खिलाड़ियों पर विचार नहीं करने का निर्णय लिया है. 21 जुलाई से 16 अगस्त तक निर्धारित इस टूर्नामेंट के आगामी सत्र में निजी निवेश के कारण खिलाड़ियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी होने वाली है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस वित्तीय लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है. क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों के चलते आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी ऐसा फैसला कर सकती हैं.

बीबीसी ने गुरुवार (19 फरवरी 2026) को एक रिपोर्ट में कहा, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक एजेंट को संकेत दिया कि उसके पाक खिलाड़ियों में रुचि केवल उन टीमों तक सीमित रहेगी जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है.'

‘द हंड्रेड' आठ फ्रेंचाइजीयों का टूर्नामेंट है. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स जैसी टीमें आंशिक रूप से उन संस्थाओं के स्वामित्व में हैं जो आईपीएल फ्रेंचाइजी को भी नियंत्रित करती हैं.

रिपोर्ट में एक अन्य एजेंट ने इस स्थिति को भारतीय निवेश वाली टी20 लीग में एक अनलिखा नियम बताया. रिपोर्ट के अनुसार चारों फ्रेंचाइजी के मालिकों से टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- T20 WC 2026: 'सुपर-8' के पहले ग्रुप को क्यों कहा जा रहा है 'Group of Death'? आसान नहीं भारत का अगला सफर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article