जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में हुए भीषण हिट एंड रन मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद सफेद स्कॉर्पियो बरामद की है. बरामद गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, पुलिस ने चेसिस नंबर से मालिक और चालक की पहचान की है. गाड़ी रामलाल रुलालिया के नाम पर पंजीकृत है, जो पानी सप्लाई का काम करता है, लेकिन चालक फरार है.