बिहार के बेगूसराय जिले में एक निजी कार्यक्रम में महिलाएं खुलेआम हथियार लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. वायरल वीडियो में एक महिला डांसर हाथ में पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने पर नृत्य करती हुई दिख रही है. कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों दर्शक हथियार लहराते प्रदर्शन का आनंद लेते हुए इसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं.