PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हारते-हारते जीती पाकिस्तान, आखिरी ओवर में मिली जीत, बाबर आजम ने फिर किया निराश

Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया. पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pakistan vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ हारते-हारते जीती पाकिस्तान

Pakistan vs Zimbabwe: पीसीबी द्वारा आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को हुआ. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया. पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था. पाकिस्तान एक समय 54 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 92 रन बनाने थे. ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे जीत दर्ज कर सकता है. लेकिन पांचवें विकेट के लिए फखर जमां और उस्मान खान ने 61 रन की साझेदारी कर मैच को पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया. फखर 32 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए. 

उस्मान खान 28 गेंद पर 37 और मोहम्मद नवाज 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई. पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. बाबर आजम खाता नहीं खोल सके. ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की. मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए. सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.

Advertisement

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन:  साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन:  ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, ताशिंगा मुसेकिवा, ग्रीम क्रेमर, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारवा.

Advertisement


Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article