- केशव महाराज ने रावलपिंडी टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में सात विकेट लिए
- महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका के किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाया
- उन्होंने पॉल एडम्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर बने
Keshav Maharaj record, PAK vs SA: रावलपिंडी टेस्ट मैच में केशव महाराज ने अपनी फिरकी से कमाल करते हुए पाकिस्तानी पारी में 7 विकेट लिए. 7 विकेट हॉल करके केशव महाराज ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर इतिहास रचने में सफल हो गए हैं. टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी साउथ अफ्रीकी स्पिनर का ह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ऐसा कर पॉल एडम्स को पीछे छोड़ दिया, जिनका पाकिस्तान के खिलाफ 128 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
- केशव महाराज - 7/102
- पॉल एडम्स - 7/128
- सेनुरन मुथुसामी - 6/117
- इमरान ताहिर- 5/32
- जॉर्ज लिंडे - 5/64
पाकिस्तान में साउथ अफ्रीका के स्पिनर की ओर से सर्वाधिक टेस्ट विकेट
- केशव महाराज - 17 विकेट
- पॉल एडम्स - 12 विकेट
- पॉल हैरिस - 12 विकेट
- सेनुरान मुथुस्वामी - 11 विकेट
- पैट सिमकॉक्स - 8 विकेट
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने महाराज
यही नहीं, केशव महाराज WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार, एक पारी में 7 या अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने अश्विन को पछाड़ दिय़ा है. अश्विन ने WTC में दो बार 7 या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में लेने का कमाल किया था.
WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा 7 या अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 3 - केशव महाराज (vs बांग्लादेश दो बार, vs पाकिस्तान)
- 2 - आर अश्विन (vs साउथ अफ्रीका 2019, vs वेस्टइंडीज 2023)
- 2 - मैट हेनरी (vs साउथ अफ्रीका 2022, vs ऑस्ट्रेलिया 2024)
- 2 - नोमान अली (vs श्रीलंका 2023, vs इंग्लैंड 2024)
- 2 - साजिद खान (vs बांग्लादेश 2021, vs इंग्लैंड 2024)
WTC में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर
- 9 - प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)
- 8 - नोमान अली (पाकिस्तान), तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश)
- 7 - केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)
- 6 - रवींद्र जडेजा (भारत), एजाज पटेल (न्यूजीलैंड)
- 5 - अक्षर पटेल (भारत)
तोड़ दिया डेल स्टेन का महारिकॉर्ड
इसके अलावा महाराज ने पाकिस्तानी पारी में 102 रन देकर सात विकेट लिए, जो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ की ओर से किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले काइल एबॉट 29 रन देकर सात विकेट लेने में सफल रहे थे. महाराज इस सूची में पॉल एडम्स (128 रन देकर सात विकेट) और डेल स्टेन (8 रन देकर छह विकेट) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
वहीं, केशव बाएं हाथ के स्पिनर की ओर से सर्वाधिक टेस्ट 5 विकेट हॉल करने वाले दुनिया के 10वें बॉलर स्पिनर हैं.
बाएं हाथ के स्पिनर की ओर से सर्वाधिक टेस्ट 5 विकेट
- 34 - रंगना हेराथ (170 पारी)
- 20 - डेनियल विटोरी (187 पारी)
- 19 - शाकिब अल हसन (121 पारी)
- 17 - तैजुल इस्लाम (98 पारी)
- 17 - डेरेक अंडरवुड (151 पारी)
- 15 - रवीन्द्र जड़ेजा (163 पारी)
- 14 - बिशन सिंह बेदी (118 पारी)
- 12 - प्रभात जयसूर्या (41 पारी)
- 12 - मोंटी पनेसर (85 पारी)
- 12* - केशव महाराज (101 पारी)
वहीं, केशव महाराज साउथ अफ्रीका की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने के मामले में आठवें गेंदबाज हैं.
साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टेस्ट 5 विकेट हॉल
- 26 - डेल स्टेन (171 पारी)
- 20 - एलन डोनाल्ड (129 पारी)
- 18 - मखाया एंटिनी (190 पारी)
- 17 - कगिसो रबाडा (133 पारी)
- 16 - शॉन पोलक (202 पारी)
- 14 - ह्यूग टेफील्ड (61 पारी)
- 13 - वर्नोन फिलेंडर (119 पारी)
- 12* - केशव महाराज (101 पारी)
मैच की बात करें तो पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से शॉन मसूद (66), आघा सलमान (45), सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली