NZ vs UAE Live Score: न्यूजीलैंड कर रही यूएई से मिले 173 के लक्ष्य का पीछा, जानें पल-पल का अपडेट

NZ vs UAE Live Score: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैं, यूएई से मिले 174 के लक्ष्य का पीछा कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

NZ vs UAE Live Score: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैं, यूएई से मिले 174 के लक्ष्य का पीछा कर रही है.  (Live Scorecrd)

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए हैं. यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा का विकेट गिर गया. आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की. सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए.

इसके बाद मयंक कुमार के साथ कप्तान वसीम ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. मयंक 12 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. वसीम अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 45 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली. हर्षित कौशिक 2 और शोएब खान 7 रन बनाकर आउट हुए. यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. पारी में 14 रन अतिरिक्त के रूप में आए. मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिकने का थोड़ा और साहस दिखाया होता, तो स्कोर 200 के और करीब हो सकता था.

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए. जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला. न्यूजीलैंड ने कुल 7 गेंदबाजों का उपयोग किया. यूएई के लिए विश्व कप में यह पहला मुकाबला है. यूएई इस मैच में उलटफेर की पूरी कोशिश करेगी. कीवी टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच खेल रही है. पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की थी.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

संयुक्त अरब अमीरात प्लेइंग इलेवन: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Advertisement



Featured Video Of The Day
Penguine का दावा- नहीं छपी Retired Gen. Naravane की किताब..Rahul Gandhi पर हुई FIR | Parliament
Topics mentioned in this article