समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की यह ट्रेड डील नहीं, बल्कि देश के लिए ढील साबित हुई है. उन्होंने बजट को दिशाहीन बताते हुए गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के लिए कोई खास प्रावधान न होने की आलोचना की.