NZ vs SL: मैच न्यूजीलैंड V/S श्रीलंका, जानें क्यों है पूरे पाकिस्तान की नजर, क्यों देश कर रहा 2 बातों की दुआ

T20 World Cup 2026, NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों के लिए ही अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मैच बहुत ही अहम है, लेकिन उतना ही अहम पाकिस्तान के लिए भी हो चला है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026 के तहत खेले जा रहे सुपर-8 राउड (suepr-8 round) के मैचों में मंगलवार को पल्लेकल में इंग्लैंड के  हाथों 2 विकेट से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल का पेंच बहुत ही ज्यादा फंस गया है. वास्तव में यहां अगर-मगर कई हैं. और इनका रिश्ता आज कोलंबो में न्यूजीलैंड और श्रीलंका (New Zealand vs Sri Lanka) बहुत ही ज्यादा गहरा है. यह मैच इन दोनों टीमों के लिए भी खुद की सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. लेकिन फिलहाल 'वेंटिलेटर' पर पड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी और उसके करोड़ों समर्थक आज श्रीलंका की जीत की दुआ कर रहे हैं. साथ ही, पाकिस्तानी एक बात की और दुआ कर रहे हैं क्योंकि ये किसी भी सूरत में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में खेलते देखना चाहते हैं.  

इसलिए पाकिस्तानियों की नजर है NZ vs SL मैच पर

श्रीलंका की जीत:  सबसे ज्यादा दुआ पाकिस्तानी इसी बात की कर रहे हैं क्योंकि यह पाक टीम के लिए सबसे पहली जरूरी और सबसे ज्यादा फायदे वाली बात है. इससे न्यूज़ीलैंड 1 अंक पर ही अटका रहेगा. और अगर श्रीलंका से हार के बाद अगर न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड से भी हार जाता है, तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा.  (पाकिस्तान 3 अंकों के साथ समाप्त करेगा, जबकि न्यूज़ीलैंड के 1 और श्रीलंका के 2 अंक होंगे)

...अगर न्यूजीलैंड जीता तो

अगर न्यूजीलैंड जीतता है, तो इससे कीवी टीम के 3 प्वाइंट्स हो जाएंगे और कीवियों की जीत में भी पड़ोसियों की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो इसके बाद पाकिस्तानी फिर से दुआ कर रहे होंगे कि इंग्लैंड कीवियों को हरा दें, जिससे न्यजीलैंड की गाड़ी भी 3 प्वाइंट्स पर अटक जाए. ऐसें में पाकिस्तान के भी श्रीलंका को हराने पर 3 प्वाइंट्स हो जाएंगे, लेकिन इस सूरत में NRR तय करेगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा. यह एक ऐसा रास्ता है, जो तुलनात्मक रूप से पाकिस्तान के लिए खासा मुश्किल है.  यही वजह है कि पाकिस्तानी सबसे ज्यादा दोनों ही मैचों में न्यूजीलैंड की हार की उम्मीद ज्यादा कर रहे हैं. 

...एक दुआ हो रही बारिश की भी

अगर न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच बारिश से धुल जाता है, तो दोनों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा. इस सूरत में न्यूजीलैंड के 2 प्वाइंट रह जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान को फिर भी श्रीलंका को हराना होगा और यह उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को हराए, ताकि अंक तालिका में पाकिस्तान आगे रह सके. यह बात भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल के सफर को कहीं आसान बनाती है और इस टीम के  फैंस यह भी दुआ कर रहे हैं कि मैच बारिश से धुल जाए, तो और अच्छा रहेगा. अब देखने की बात होगी कि  पाकिस्तानियों की कौन सी दुआ आगे काम करती है. 

IND vs ZIM, T20 World Cup: पिता को कैंसर, रिंकू लौटे घर, मैनेजमेंट के सामने 'गंभीर' सवाल, कौन लेगा उनकी जगह?

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | दुनिया देखेगी दमदार दोस्ती... यरूशलम से NDTV की ग्राउंड कवरेज | NDTV India